प्रियंका गांधी ने बताया क्यों लोग उनकी तुलना इंदिरा गांधी से करते हैं
नई दिल्ली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को बताया कि आखिर लोग उनकी तुलना क्यों उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अभी भी उनकी दादी को सम्मान के साथ याद करते हैं। उन्होंने जो काम उनके लिए किए वो उन वजहों से उन्हें सम्मान देते हैं। इसी वजह से लोग उनमें उनकी दादी का अक्श देखते हैं।

इसलिए दादी इंदिरा गांधी से करते हैं तुलना..
अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन मिर्जापुर के सिंदौरा घाट पर भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि मैं अपनी दादी जैसी दिखती हूं। आप उनसे मेरी तुलना करते हैं, क्योंकि आपका उनसे लगाव रहा है। उन्होंने आप सबके लिए जो काम किए, इसलिए आप उनका आदर करते हैं।

पीएम मोदी ने नहीं किए पूरे वादे
उन्होंने भाजपा की इस पिकनिक वाली टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि वह पिकनिक तो इटली में मनाती हैं, मगर पिछले तीन-चार साल से इटली नहीं गई हैं। भाजपा ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि चुनाव उनके लिए पिकनिक जैसा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से जो वादे किए वो पांच साल में भी पुरे नहीं हुए हैं।

विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा
बटोली घाट से सिंदौरा का सफर प्रियंका ने छोटी नाव के किया। वो नदी के रास्ते नाव पर सवार होकर वहां तक गई, ताकि वह गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों से बात कर सकें। इससे पहले उनके विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचने पर मंदिर के बाहर जुटे बीजेपी समर्थकों ने मोदी के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने मंदिर जाकर विंध्यवासिनी की पूजा की। प्रियंका ने कहा कि किसान, बुनकर समेत सभी वर्ग परेशान हैं। पांच साल में केंद्र सरकार ने क्या-क्या किया, अब मैं सब जान गई हूं। मोदी सरकार की डेट एक्सपायर हो चुकी है।' उन्होंने कहा, 'मोदी सरकार विपक्ष से पूछती है कि उन्होंने 70 साल में क्या किया? इस तर्क का अब कोई औचित्य नहीं है। अब उन्हें (बीजेपी) बताना चाहिए कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए अपने पांच साल में क्या किया है।'












Click it and Unblock the Notifications