प्रियंका गांधी ने आर्थिक पैकेज को बताया 'हाथी का दांत', बोलीं-BJP ने डुबो दी अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। कोरोना के चलते चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी की ग्रोथ रेट में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मोदी सरकार के पैकेज को हाथी के दांत जैसा बताकर कहा कि, भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया है।

Recommended Video

    GDP में ऐतिहासिक गिरावट, Rahul-Priyanka ने Modi सरकार पर बोला जोरदार हमला | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi targets PM modi over gdp data, says BJP government sinks economy

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि आज से 6 महीने पहले राहुल गांधी जी ने आर्थिक सुनामी आने की बात बोली थी। कोरोना संकट के दौरान हाथी के दांत दिखाने जैसा एक पैकेज घोषित हुआ लेकिन आज हालत देखिए.... जीडीपी -23.9%, भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को डुबा दिया है। प्रियंका से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इन आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर चुके हैं।

    priyanka gandhi targets PM modi over gdp data, says BJP government sinks economy

    वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, GDP -23.9....देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी। तब से सरकार ने एक के बाद एक ग़लत नीतियों की लाइन लगा दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट। सरकार का हर चेतावनी को नज़रअंदाज़ करते रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी मोदी सरकार पर आक्रामक हमला बोला। उन्होंने लिखा कि मोदी जी, अब तो मान लीजिए कि जिसे आपने मास्टर स्ट्रोक कहा, वास्तव में वो डिसास्टर स्ट्रोक थे! नोटबंदी, गलत जीएसटी और देशबंदी (तालाबंदी)।

    बता दें, कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है। भारतीय अर्थव्यवस्था में बीते 40 साल में पहली बार इतनी बड़ी गिरावट आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.2 फीसदी रही थी। अधिकांश रेटिंग एजेंसियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही की जीडीपी में गिरावट का अनुमान जताया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+