Rajasthan Political Crisis: प्रियंका ने कहा- भाजपा सरकार ने अपना चरित्र साफ कर दिया

नई दिल्ली। राजस्थान में राजनीतिक संकट जारी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ''संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है। कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। मगर केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है।'' प्रियंका ने कहा कि जनता जवाब देगी।

Recommended Video

    Priyanka Gandhi का Modi Government पर वार, कहा- चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi targets bjp govt over Rajasthan Political Crisis

    राहुल गांधी ने किया ट्वीट

    राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''भारत का लोकतंत्र संविधान के आधार पर जनता की आवाज़ से चलेगा। भाजपा के छल-कपट के षड्यंत्र को नकारकर देश की जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी।'' राहुल गांधी ने इससे पहले भी एक ट्वीट किया था और देश की जनता से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाने की अपील की थी। राहुल गांधी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा था आइए लोकतंत्र में एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज़ उठाएं। राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में #SpeakUpForDemocracy का भी जिक्र किया है।

    कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा, "राज्यपाल मंत्री परिषद की सहायता और सलाह के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन वह अपने आकाओं की आवाज सुन रहे हैं।'' अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को कहा कि प्रेस रिलीज में राजभवन की ओर से जो सवाल उठाए गए थे, उस पर सरकार ने जवाब दे दिया है। राजस्थान सरकार ने इसी के साथ 31 जुलाई से विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग की है। सिंघवी ने कहा, यह काफी दिलचस्प बात है कि विधानसभा का सत्र बुलाए जाने से पहले राज्यपाल ने विधायक की गतिविधि, उनकी हाजिरी और अन्य मुद्दे अपने सवाल में उठाए हैं। राज्यपाल की यह सक्रियता सराहनीय है लेकिन यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। ये सभी मुद्दे या तो विधानसभा अध्यक्ष का सचिवालय देखता है या सरकार की मशीनरी।

    बता दें, राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट बागी तेवर अख्तियार कर चुके हैं। सचिन पायलट के समर्थन में कई कांग्रेस विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि सचिन पायलट बीजेपी के इशारों पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि राजस्थान में बीजेपी गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस ने एक ऑनलाइन अभियान #SpeakUpForDemocracy भी चलाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+