प्रियंका गांधी ने लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर पीएम मोदी पर कसा तंज, बोली- जाने किसने दिया था

नई दिल्ली: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीसरे दिन के दौरे में बुधवार को नीरव मोदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंनें पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग भगोड़े नीरव मोदी की लंदन में गिरफ्तारी को उपलब्धि के तौर पर दर्शा रहे हैं। लेकिन नीरव मोदी को किसने भागने दिया।

'नीरव मोदी को जाने किसने दिया'

'नीरव मोदी को जाने किसने दिया'

रिपोर्टरों ने जब प्रियंका से सवाल किया कि बीजेपी नीरव मोदी की गिरफ्तारी को उपलब्धि बता रही है, उन्होंने जवाब दते हुए कहा ये उपलब्धि है। जाने किसने दिया। मुझे आश्चर्य है कि उसे पहले भागने क्यों दिया गया। प्रियंका की ये प्रतिक्रिया ईडी के उस बयान के बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने बुधवार को कहा कि भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में पकड़ा गया है। उसे बाद में कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि नीरव मोदी पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी है।

बीजेपी ने बताया उपलब्धि

बीजेपी ने बताया उपलब्धि

नीरव मोदी पर अपने अंकल मैहुल चोकसी के साथ मिलकर पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रूपये के घोटाले का आरोप है। सरकार ने नीरव मोदी के प्रत्यपर्ण की सिफारिश के साथ इंटरपोल के साथ मिलकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि प्रियंका ने प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक तीन दिन की गंगा यात्रा की थी। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश की तीन दिन की यात्रे में लोगों के साथ मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया।

नीरव मोदी 28 मार्च तक हिरासत में

नीरव मोदी 28 मार्च तक हिरासत में

जानकारी के मुताबिक लंदन पुलिस ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बुधवार को लंदन के होलबोर्न मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है। नीरव मोदी को स्थानीय समयानुसार सुबह 11.20 बजे लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया। नीरव मोदी की जमानत याचिका को लंदन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब उसे 29 मार्च तक हिरासत में रहना होगा। इस मामले में कोर्ट अगली सुनवाई 29 मार्च को करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+