प्रियंका गांधी के भगवा वाले बयान से सीएम योगी आदित्‍यनाथ का हुआ फायदा!

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के द्वारा यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर भगवा पर दिए गए बयान पर योगी सरकार को ही फायदा होता नजर आ रहा है।जानिए कैसे ? The saffron statement by Congress leader Priyanka Gandhi on UP CM Yogi Adityanath seems to have benefited the Yogi government itself. How?

बेंगलुरु। यूपी में कांग्रेस की डूबी नांव पार लगाने में जुटी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भगवा वाले कमेंट पर बुरी तरह फंस गई हैं। बीजेपी ब्रिगेड ने उनके ऊपर हमला बोल दिया है तो कांग्रेस प्रियंका के बचाव में जुट गई है। भगवा वाले कमेंट पर फंसीं प्रियंका ने एक और आफत मोल ले ली। इतना ही सोमवार की रात प्रियंका ने दुर्गा सप्तशती का एक मंत्र ट्वीट किया। उस मंत्र में भी तीन तीन अशुद्धियां हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल हो रही हैं।

priyanka

बता दें कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश को नागरिकता कानून के विरोध का अखाड़ा बना रखा है। कांग्रस पार्टी की ओर से महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा खोल दिया है और सीएम योगी पर एक के बाद एक हमले कर रही हैं। पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने भगवा कपड़े को लेकर भी योगी को नसीहत दी और कहा कि भगवा हिदुस्तान की धार्मिक परंपरा की पहचान है जिसमें हिंसा की कोई जगह नहीं होती। लखनऊ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने योगी आदित्यनाथ के भगवा वस्त्रों पर सवाल उठाए और द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण के एक प्रसंग का भी जिक्र किया।

प्रियंका ने दिया था ये बयान

प्रियंका ने दिया था ये बयान

प्रियंका ने कहा कि यह देश कृष्ण और भगवान राम का है, जो करुणा और त्याग के प्रतीक हैं। यह देश करुणा का है, जहां बदले की भावना से काम नहीं किया जाता है। देश के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है जब एक सीएम कह रहा है कि बदला लिया जाएगा। योगी बदले की बात करते है। वह भगवा कपड़े पहनते हैं, लेकिन यह भगवा उनका निजी नहीं, बल्कि हिंदू धर्म का प्रतीक है। ऐसे में उन्हें हिंदू धर्म के मायने को समझना चाहिए। साथ ही प्रियंका ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि वो बदला लेंगे, उसी बयान पर पुलिस चल रही है।

भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को बता दिया हिंदू विरोधी!

भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को बता दिया हिंदू विरोधी!

इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कि प्रियंका को भगवा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर की तरफ से भगवा वस्त्र पर प्रियंका को जवाब दिया गया। जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा लोक सेवा के लिए धारण किया है। सब कुछ त्याग कर वे न केवल भगवा धारण करते हैं, बल्कि उसका प्रतिनिधित्व भी करते हैं। भगवा वेशभूषा लोक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए है और योगी उस पथ के पथिक हैं। प्रियंका ने तो सीएए पर राज्य सरकार को घेरते हुए यह हमला किया था लेकिन प्रियंका के बयान का फायदा भाजपा ने उठाया है और कांग्रेस को हिंदू विरोधी बता दिया है।

दिनेश शर्मा ने कहा प्रियंका हिंदू धर्म का अपमान कर रहीं

दिनेश शर्मा ने कहा प्रियंका हिंदू धर्म का अपमान कर रहीं

मालूम हो कि यूपी के उपमुख्‍यमंत्री ने डॉक्टर दिनेश शर्मा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका को भगवा और भगवा धारण करने के बारे में पता ही नहीं है। वो नहीं जानती कि भगवा धारण करना कितनी बड़ी बात होती है। उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं। इतना ही नहीं दिनेश शर्मा ने प्रियंका पर यह भी आरोप लगाया कि प्रियंका भगवा रंग पर टिप्पणी कर हिंदू धर्म का अपमान कर रहीं हैं।

प्रियंका दांव इसलिए पड़ गया उल्‍टा

प्रियंका दांव इसलिए पड़ गया उल्‍टा

दरअसल प्रियंका गांधी तो यह बयान देकर भाजपा के लिए बड़ा दांव खेलने का प्रयास किया था लेकिन यह दांव उन्‍हीं पर उल्‍टा पड़ चुका है। उनके इस बयाना का फायदा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को हो रहा है। क्योंकि प्रियंका ने भगवे की बात करके हिंदुत्‍व पर प्रहार किया है तो इससे किसी न किसी रुप से हिंदू और मुस्लिम के बीच की बीच की दूरियां और बढ़ेगी और जो हिंदू वोटर हैं वो साफ़ तौर पर योगी आदित्यनाथ और भाजपा की तरफ आकर्षित होंगे जिसका फायदा उन्हें आगामी चुनावों में मिलेगा।

दंगाइयों को बचाती दिखी प्रियंका

दंगाइयों को बचाती दिखी प्रियंका

पत्रकारों से मुखातिब प्रियंका ने जो बातें की उससे साफ था कि सीएए के दौरान जिन्‍होंने दंगा किया उन दंगाइयों और उपद्रवियों को वो बचा रही थी। वह हर बात में ये ही साबित करने का प्रयास करती दिखी कि जो लोग भी प्रदर्शन के नाम पर हिंसक गतिविधियों में शामिल थे वो मासूम थे। उन्‍होंने साफ किया कि उनकी नजर में वो दंगाई तब तक मासूम रहेंगे जब तक इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती। प्रियंका गांधी ने दंगाइयों की बात ऐसे करके यूपी में उनकी हरकतों को नरजरंदाज कर दिया। इससे साफ पता चलता है कि यूपी में वोट बैंक साधने और अपने पांव जमाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक गुजर सकती हैं।

ये भी पढ़े- 70 फीट से गिरी लिफ्ट, कारोबारी पुनीत अग्रवाल समेत परिवार के छह सदस्यों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+