'ललित मोदी से सार्वजनिक तौर पर कभी नहीं मिलें प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा'
नई दिल्ली। आज सुबह से एक खबर सुर्खियां बनी है कि ईडी के आरोपी आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से लंदन में प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने मुलाकात की थी।
जिस पर भाजपा ने काफी शोर मचाया आज लेकिन अब खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी के दफ्तर की ओर से ट्विट करके कहा गया है कि प्रियंका और उनके पति ने कभी भी ललित मोदी से सार्वजनिक रूप से मुलाकात नहीं की, जो भी बयान आ रहे हैं वो पूरी तरह से कांग्रेस को फंसाने के लिए हैं।
मालूम हो कि ललित मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि उनसे मिलने के लिए लंदन में प्रियंका गांधी और वाड्रा एक रेस्टोरेंट में आये थे। उन्हें पिछले साल गांधी परिवार से लंदन में मिलकर अच्छा लगा था। ललित मोदी ने टिमी सारना नाम के व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा है कि उनके पास मेरा मोबाइल नंबर है और वो मुझे फोन करके पूछ सकते हैं कि मैं उस मुलाकात के बाद कैसा महसूस कर रहा हूं।
ललित मोदी ने कहा कि मैं बिना किसी बात को छिपाए साफ बात करुंगा और बिना कोई डील किये इस बात का एहसास कराउंगा का यह विवाद कहां तक गहराया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ललित मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कोई पहले से फिक्स मुलाकात नहीं थी, अचानक दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले और साधारण बात हुई।













Click it and Unblock the Notifications