Aviva Baig: प्रियंका गांधी की होने वाली बहू का है यूनिक नाम, किस भाषा का शब्द है 'अवीवा'? क्या है इसका मतलब?
Aviva Baig: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा इस वक्त अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है, दोनों पिछले 7 साल से रिलेशनशिप से हैं, दोनों की सगाई तो दिल्ली में हुई है लेकिन इसका ग्रैंड सेलिब्रेशन बुधवार को रणथंभौर के मशहूर होटल शेरबाग में हो रहा है, जहां से मीडिया को काफी दूर रखा गया है।
वाड्रा-गांधी परिवार या बेग फैमिली , दोनों में से किसी ने भी इस सगाई पर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन जब से ये खबर सामने आई है, तब से लगातार रेहान और अवीवा लोगों के बीच में चर्चा का विषय बने हुए हैं। रेहान की होने वाली पत्नी का नाम भी बड़ा यूनिक सा है इसलिए लोग गूगल पर उनके घर-शिक्षा के साथ-साथ उनके नाम का मतलब भी सर्च कर रहे हैं।

आपको बता दें कि Aviva Baig नाम आधुनिक होने के साथ-साथ गहरे अर्थ को दर्शाता है, Aviva नाम की उत्पत्ति मुख्य रूप से हिब्रू (Hebrew)या फारसी भाषा से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ है, जीवन (Life), जीवंतता (Liveliness), नई ऊर्जा, एनर्जी या वसंत ऋतु जैसी ताजगी। ये नई शुरुआत, ताजगी और उमंग का प्रतीक माना जाता है।
'जीवन से भरपूर सम्मानित व्यक्तित्व' (Aviva Baig)
जबकि Baig एक सम्मानसूचक उपनाम है, जिसका प्रयोग दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और तुर्की संस्कृति में होता रहा है। मुस्लिम समाज में राजघरानों के लोग इस सरनेम का प्रयोग करते थे। वैसे इसका शाब्दिक अर्थ सम्मानित व्यक्ति, नेता या सरदार होता है। अब Aviva और Baig को मिलाकर देखा जाए, तो इस नाम का भावार्थ बनता है 'जीवन से भरपूर, ऊर्जा से युक्त और सम्मानित व्यक्तित्व'।

रेहान के नाम का मतलब भी यूनिक है (Aviva Baig- Rehan Vadra)
अब बात अवीवा की हुई तो उनके नाम का अर्थ भी जान लेते हैं, जिनके साथ उनकी सगाई की खबर है, जी हां हम यहां पर बात कर रहे हैं प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की, जिनका नाम भी काफी अलग साउंड करता है।
'सुगंध की तरह सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला' (Aviva Baig- Rehan Vadra)
Rehan नाम की उत्पत्ति भी अरबी और उर्दू भाषा से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ है 'सुगंधित पौधा', 'खुशबू' या 'पवित्रता'। ये शांति और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। Rehan और Vadra को एक साथ देखा जाए, तो इस नाम का भावार्थ निकलता है- 'सुगंध की तरह सकारात्मक प्रभाव छोड़ने वाला।'

नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रही हैं Aviva Baig
आपको बता दें कि दिल्ली की रहने वाली अवीवा बेग फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं और उनका खेल जगत से भी जुड़ाव रहा है, उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है और उनका खेल जगत से भी जुड़ाव रहा है, वो नेशनल लेवल की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके सोशल अकाउंट से पता चलता है कि वो देखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश हैं।
l
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications