मुश्किल में भाई को देखकर आगबबूला हुईं प्रियंका, पीएम मोदी को सुना दी जमकर खरी-खोटी, बताया-सत्तालोभी तानाशाह
Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद भाजपा की मंशा पर सवाल उठाया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रवार को लोकसभा से अयोग्य घोषित किए जाने के तुरंत बाद उनकी बहन और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चोकसी का नाम लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने सिलसिलेवार ट्वीट करके मोदी सरकार को अपने परिवार की कुर्बानी याद दिलाई।
मोदी जी आपने कश्मीरी समाज का अपमान किया: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी आपके चमचों ने एक शहीद प्रधानमंत्री के बेटे को देशद्रोही और मीर जाफर कहा। आपके एक मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी का पिता कौन है? कश्मीरी पंडितों के रिवाज निभाते हुए एक बेटा पिता की मृत्यु के बाद पगड़ी पहनता है, अपने परिवार की परंपरा कायम रखता है। भरी संसद में आपने पूरे परिवार और कश्मीरी पंडित समाज का अपमान करते हुए पूछा कि वह नेहरू नाम क्यों नहीं रखते। लेकिन आपको किसी जज ने दो साल की सजा नहीं दी। आपको संसद से डिस्क्वालिफाई नहीं किया गया।
आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुकेंगे
प्रियंका गांधी ने कहा कि जिसे आप खत्म करने में लगे हैं। इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक खासियत है कि आप जैसे कायर, सत्तालोभी तानाशाह के सामने कभी नहीं झुका और कभी नहीं झुकेगा। आप कुछ भी कर लीजिए।
राहुल गांधी देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल जी ने एक सच्चे देशभक्त की तरह अडानी की लूट पर सवाल उठाया। नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पे सवाल उठाया। क्या आपका मित्र गौतम अडानी देश की संसद और भारत की महान जनता से बड़ा हो गया है कि उसकी लूट पर सवाल उठा तो आप बौखला गए? आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा।
प्रियंका ने किया घोटाले का जिक्र
नीरव मोदी घोटाला- 14,000 Cr
ललित मोदी घोटाला- 425 Cr
मेहुल चोकसी घोटाला- 13,500 Cr
जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा, भाजपा उनके बचाव में क्यों उतरी है? जांच से क्यों भाग रही है? जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं उन पर मुकदमे लादे जाते हैं। क्या भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है?












Click it and Unblock the Notifications