Rahul Gandhi को मोदी सरनेम मामले में SC से बड़ी राहत, आदेश पर प्रियंका बोलीं, चांद-सूरज और सत्य छिप नहीं सकते
Rahul Gandhi को Modi Surname मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बड़ी राहत मिली है। पूरी पार्टी उत्साहित हैं। बहन प्रियंका ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने पर देश की सबसे बड़ी अदालत का आभार प्रकट किया।
शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रियंका ने गौतम बुद्ध के कथन का उल्लेख करते हुए कहा, कुछ चीजों को बहुत लंबे समय तक छिपा कर नहीं रखा जा सकता। प्रियंका ने अपने ट्वीट में सत्यमेव जयते भी लिखा।

सुप्रीम कोर्ट ने जब राहुल गांधी को गुजरात की निचली अदालत और हाईकोर्ट से मिली सजा पर रोक लगाई तो कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि राहुल गांधी को सजा भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी की याचिका पर मिली थी।
राहुल को मिली राहत के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय में जश्न का माहौल देखा गया। सुप्रीम कोर्ट ने जब 'मोदी सरनेम' मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई, इसके बाद पहले रिएक्शन में कांग्रेस ने सत्यमेव जयते कहा।
गौरतलब है कि कर्नाटक की चुनावी रैली में 2019 में की गई टिप्पणी के बाद पूर्णेश मोदी ने गुजरात के सूरत में राहुल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनकी याचिका पर सेशंस कोर्ट ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई।
निचली अदालत में अपील के बाद भी राहुल को कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद गुजरात हाईकोर्ट ने भी राहुल को राहत देने से इनकार कर दिया, जिससे उनके सियासी भविष्य पर सवालिया निशान लग गया था।
गुजरात की अदालतों से राहत नहीं मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर राहुल गांधी को सजा के दिन बाद राहत मिली है। बता दें कि Criminal Defamation Case में दो साल की सजा के कारण राहुल को सांसदी गंवानी पड़ी है।
लोक सभा की सदस्यता खोने के अलावा राहुल को सांसद का बंगला भी खाली करना पड़ा है। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल की सांसदी बहाल होती है या नहीं, इस पर सबकी नजरें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications