बढ़ी डिमांड, तो प्रियंका ने कहा किसी पद की लालसा नहीं

इन दिनों प्रियंका गांधी की कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने की बाते जोरों पर है। खबरें आ रही थी कि प्रियंका जल्द कांग्रेस में महत्वपूर्ण पद संभाल सकती है, लेकिन खुद प्रियंका ने ये साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण पद नहीं संभाल रही हैं।
पार्टी में पद संभालने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए प्रियंका गांधी ने इसे बेबुनियाद अफवाह करार दिया है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में मेरे विभिन्न पद संभालने के बारे में लगातार लगाई जा रहीं अटकलें और जिस तरीके से यह मुद्दा उठाया गया वह सही नहीं है।
प्रियंका ने अपील करते हुए कहा कि वो सभी संबंधित लोगों के प्रति बहुत आभारी रहेगी अगर वे इस तरह की बेबुनियाद अफवाहों को हवा देने से बचते हैं। प्रियंका ने अपना ये बयान उन अफवाहों को खत्म करने के लिए दिया जिसमें कहा जा रहा था कि प्रियंका औपचारिक रूप से कांग्रेस महासचिव का पद या उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख का पद संभाल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications