प्रियंका गांधी बोलीं- कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का एकमात्र रास्ता है ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी कोरोना संकट के बीच लगातार मोदी सरकार पर दबाव बना रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ाने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करो, ट्रीट करो-यही हमारा मंत्र होना चाहिए। उन्होंने अपील की और कहा कि ज्यादा टेस्टिंग के लिए आवाज उठाइए।

Recommended Video

    Coronavirus से 100 से अधिक लोगों की मौत, Priyanka Gandhi ने सरकार से की ये डिमांड | वनइंडिया हिंदी
    priyanka gandhi demands to increase testing to get rid of covid19

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का एकमात्र रास्ता ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग है। तभी हम संक्रमित व्यक्ति का ट्रीटमेंट कर सकते हैं।' इसके पहले, प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। प्रियंका गांधी ने बांदा जिले में आउटसोर्सिंग पर तैनात मेडिकल स्टाफ के छात्रा का वीडियो शेयर कर लिखा, 'ये समय इन योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं है, बल्कि उनकी बात सुनने का है।'

    प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए योगी योगी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा, 'इस समय हमारे मेडिकल स्टाफ को सबसे ज्यादा सहयोग करने की जरूरत है। वे जीवनदाता हैं और योद्धा की तरह मैदान में हैं। बांदा में नर्सों और मेडिकल स्टाफ को उनकी निजी सुरक्षा के उपकरण न देकर और उनके वेतन काट करके बहुत बड़ा अन्याय किया जा रहा है।'

    उन्होंने आगे लिखा कि, 'मैं यूपी सरकार से अपील करती हूं कि ये समय इन योद्धाओं के साथ अन्याय करने का नहीं है, बल्कि उनकी बात सुनने का है।' पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस का कहर झेल रही है। इटली, स्पेन, चीन, अमेरिका जैसे देश इस वायरस का कहर झेल रहे हैं। वहीं, कोरोना वायरस के देश में 4000 से अधिक मामले आ चुके हैं जबकि 109 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो गई। इस वायरस के संक्रमण से अभी तक 292 लोग उबर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+