प्रियंका बोली क्यों नहीं अमेठी में IIIT, ईरानी बोली होम वर्क करके आइये
अमेठी। प्रियंका गांधी ने देश की शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी को देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम पर ध्यान देने की सलाह दी है। वहीं उन्होंने स्मृति ईरानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज तक अमेठी में आईआईआईटी क्यों नहीं है।

प्रियंका गांधी के सवाल और सलाह पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका अपना होमवर्क करके नहीं आती हैं। स्मृति ने कहा कि प्रियंका को इस बात की ही जानकारी नहीं है कि अमेठी में पहले से ही आईआईआईटी मौजूद है जिसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय चला रहा है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय है।
यही नहीं स्मृति ईरानी ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि हारने वाले से जीतने वाला कह रहा है कि इलाके का विकास करे। उन्होंने कहा कि अमेठी से जीतन के बावजूद भी राहुल गांधी अपने क्षेत्र का विकास नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपने क्षेत्र को बचाने में विफल रहे हैं हैं जिसके चलते प्रियंका गांधी अमेठी में उनका प्रचार कर रही हैं।
प्रियंका गांधी अपने दो दिन के रायबरेली और अमेठी के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क में कहा कि स्मृति ईरानी अमेठी के लिए कुछ करना चाहती हैं उन्हें तो उन्हें क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहिए। वहीं स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेठी के लिए कुछ भी नहीं किया है। पिछले 10 साल से अमेठी के किसान उर्वरक के लिए रेलवे ट्रैक की मांग कर रहे हैं लेकिन जो मांग राहुल ने 10 साल में पूरी नहीं की हमने उसे 10 दिन में पूरा करके दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications