13Yr की प्रियंका से हुई थी रॉबर्ट वाड्रा की दोस्ती, परिवार वाले नहीं थे शादी को तैयार,द‍िलचस्‍प है प्रेम कहानी

Priyanka Gandhi And Robert Vadra Love Story: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बार रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से जीत दर्ज की है लेकिन अब उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया है।

जिसे बाद वहां से उनकी जगह उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी और इस तरह से प्रियंका गांधी की संसद तक पहुंचने की सियासी पिच कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयार की गई है।

Priyanka Gandhi And Robert Vadra Love Story

प्रियंका गांधी पिछले काफी वक्त से राजनीति में सक्रिय हैं लेकिन इस बार उन्हें एमपी बनाने की तैयारी पार्टी की ओर से की जा रही है।

मुझे उनकी लगन पर पूरा विश्वास है-रॉबर्ट वाड्रा

प्रियंका गांधी के उपचुनाव लड़ने पर उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने खुशी जताते हुए कहा कि 'मुझे पूरा भरोसा है कि वह एक सांसद के रूप में देश की अधिक सेवा कर पाएंगी, मुझे उनकी लगन पर पूरा विश्वास है, उन्होंने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका को पता है कि लोगों की परेशानी क्या है, इसलिए मुझे लगता है कि वो संसद में आम लोगों की आवाज बनेंगी।'

Priyanka Gandhi And Robert Vadra Love Story

एक ही स्कूल में पढ़ते थे प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा

अगर उनके बयान का राजनीतिक मतलब ना निकाल जाए बल्कि एक आम नजर से देखा जाए तो आप पाएंगे कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी की तारीफ की है और उसकी काबलियत पर विश्वास किया है। मालूम हो कि रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी का रिश्ता हमेशा से ऐसा ही है।

समर्पण और समझदारी का साक्षात प्रमाण है प्रियंका-वाड्रा

सियासत की दुनिया का ये पावर कपल भले ही समय-समय पर अलग-अलग कारणों की वजह से विरोधियों के निशाने पर रहा हो लेकिन आपस में ये जोड़ा समर्पण और समझदारी का साक्षात प्रमाण है।

'लोग हमारे रिश्ते को अलग-अलग तरह से परिभाषित करते आए'

कुछ वक्त पहले एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने कहा था कि 'लोग हमारे रिश्ते को अलग-अलग तरह से परिभाषित करते आए हैं, मैं उन्हें कुछ कह भी नहीं सकता हूं क्योंकि सच हम दोनों जानते हैं और वो ही सबसे जरूरी है। हमारी प्रेम कहानी किसी परीकथा वाली नहीं है बल्कि हमने एक होने के लिए कई बार सोचा था, क्योंकि हमें पता था कि ये रिश्ता आम नहीं है,इस रिश्ते के कई मायने निकाले जाएंगे।'

'मैं और राबर्ट जब मिले थे तो आम दोस्त की तरह से मिले थे'

तो वहीं प्रियंका गांधी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मैं और राबर्ट जब मिले थे तो आम दोस्त की तरह से मिले थे, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि मैं किस फैमिली से हूं, उनके लिए बस मैं प्रियंका थी, शायद उनकी यही सच्चाई मुझे भा गई थी।'

एक स्कूल में पढ़ते थे प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी और राबर्ट वाड्रा एक साथ दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ते थे लेकिन दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर पर हुई थी। फिर दोनों में मित्रता हुई जो कि वक्त के साथ-साथ परिपक्क होती चली गई और बड़े होने पर इन्होंने शादी की फैसला किया और फिर अपने घरवालों से अपने रिश्ते की बात बताई।

'रॉबर्ट के पिता जी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे'

हालांकि कहा जाता है कि रॉबर्ट के पिता जी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। तो वहीं बहुत सारी मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा जाता है कि सोनिया गांधी भी इस रिश्ते के लिए रेडी नहीं थी लेकिन आज तक कभी इन सारी बातों की पुष्टि नहीं हुई।

यह पढ़ें: राजनेताओं की प्रेमकथाएं आपका दिल छू लेगी

Priyanka Gandhi And Robert Vadra Love Story

'आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स' है कंपनी का नाम

फिलहाल दोनों की शादी दोनों के घरवालों की मर्जी से हुई थी। मालूम हो कि प्रियंका और राबर्ट दोनों ने फरवरी, 1997 में शादी की थी। आज दोनों खुशहाल जीवन जी रहे हैं, इस शादी से दोनों को दो बच्चे ( एक बेटा एक बेटी) हैं। मालूम हो कि रॉबर्ट वाड्रा एक बिजनेस फैमिली से हैं, उनकी कंपनी का नाम 'आर्टेक्स एक्सपोर्ट्स''है, जो हैंडीक्राफ्ट आइटम्स और कस्टम ज्वैलरी का बिजनेस करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+