Manhattan Attack: प्रियंका चोपड़ा के घर के पास में हुआ था हमला, ट्वीट कर बताया
न्यूयॉर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क के मैनहैटन में हुए आतंकी हमले पर दुख जताया है। प्रियंका इस वक्त अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के कारण अमेरिका में ही हैं। उन्होंने बताया कि ये हमला उनके घर से कुछ ही दूरी पर हुआ है।
प्रियंका ने ट्विटर पर इस हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। प्रियंका ने लिखा, 'न्यूयॉर्क, आई लव यू। इस दुर्घटना से प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ मेरी संवेदना हैं। प्रियंका ने बताया कि ये हमला उनके घर से कुछ ही दूरी पर हुआ है। उन्होंने लिखा कि उनके घर से 5 ब्लॉक दूर ये हमला हुआ। 'जब मैं काम से घर लौट रही थी तो मुझे सायरन की आवाजें सुनाई दीं। पूरी दुनिया की हालत यही है।'












Click it and Unblock the Notifications