प्रियंका के सिंदूर लगाने पर उठे सवाल तो मां मधु चोपड़ा ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त काफी वायरल हो रहे हैं, अभी तक के शादी से जुड़े हर फंक्शन में प्रियंका का देसी अवतार जारी है, मांग में सिंदूर लगाए और हाथों में चूड़ा पहने प्रियंका की लोग बहुत तारीफें कर रहे हैं लेकिन ट्विटर पर कुछ लोग ऐसे भी है, जिन्हें प्रियंका का सिंदूर लगाना और चूड़ा पहनना अच्छा नहीं लग रहा है और वो इस बात के लिए प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल भी कर रहे थे लेकिन अब ऐसे लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने।
|
प्रियंका के सिंदूर-चूड़ा पहनने पर उठे सवाल,
ट्रोलर्स प्रियंका के फेमिनिज्म पर लिए गए स्टैंड पर कमेंट कर रहे हैं, इन सभी आलोचनाओं का करारा जवाब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्विटर पर दिया है, उन्होंने बेटी के ''जस्ट मैरिड'' लुक अपनी राय रखी है, उन्होंने लिखा है कि सिंदूर अब बंधन का पर्याय नहीं है, देखें प्रियंका इसे हर रोज साबित कर रही हैं।
|
प्रियंका-निक अपनी ही दुनिया में मस्त
फिलहाल आलोचनाओं से दूर प्रियंका-निक अपनी ही दुनिया में मस्त और खुश हैं, ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये कपल एक फिर से शादी की रस्में अदा कर सकता है, जिसके पीछे कारण दुबई है, दरअसल प्रियंका और निक, दोनों को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर शादी करने का न्यौता मिला है, हालांकि, इस बारे में दोनों की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
बुर्ज खलीफा
आपको बता दें कि इम्मार दुबई के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें निक- प्रियंका को बुर्ज खलीफा पर एक बार फिर से शादी करने का ऑफर दिया गया है। पोस्ट में यह भी लिखा गया है कि शादी से जुड़ी सारी तैयारियां कंपनी की ओर से की जाएगी। इस शादी के जरिए वे पूरी दुनिया को निक और प्रियंका की लवस्टोरी के बारे में बताना चाहते हैं।
अब मुंबई के रिसेप्शन का इंतजार
बता दें कि 1 और 2 दिसंबर को शादी कर चुके प्रियंका और निक का वेडिंग रिसेप्शन 4 दिसंबर को नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में हुआ, जिसमें पीएम मोदी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए, अब पीसी और निक अगला रिसेप्शन मुंबई में देंगे, जिसमें बॉलीवुड जगत की हस्तियां शामिल होंगी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अगस्त में हुआ था रोका
गौरतलब है कि एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।
यह भी पढ़ें: अमर सिंह ने तीन राज्यों में हार के कम अंतर के लिए PM मोदी को दिया श्रेय