आकाश अंबानी और श्लोका की मेंहदी सेरेमनी, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की Photo

मुंबई। बुधवार को भारत के ही नहीं बल्कि एशिया के रईसों की लिस्ट में शामिल कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की उनकी मंगेतर श्लोका मेहता संग प्री एंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी हुई है। दोनों की सगाई का ग्रैंड फंक्शन 30 जून को होने वाला है। इस सेरेमनी की तस्वीरें फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं, जो कि इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इस ग्रैंड फंक्शन में प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ पहुंचीं थी।

आकाश अंबानी और श्लोका की मेंहदी सेरेमनी

आकाश अंबानी और श्लोका की मेंहदी सेरेमनी

वायरल तस्वीरों से साफ हो गया है कि मेंहदी की रात श्लोका बेइंतहा खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने नेवी ब्लू का लहंगा पहना था जबकि उनके होने वाले पति आकाश सफेद रंग के कुर्ते में बिल्कुल सिंपल लुक में भी काफी डैशिंग लग रहे थे।

आकाश और श्लोका को बधाई....

सेरेमनी की तस्वीर शेयर करते वक्त प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है कि आकाश और श्लोका को बधाई! काफी अच्छी सेरेमनी रही. 'मेंहदी है रचने वाली...' दोनों का प्यार. प्री प्री इंगेजमेंट पार्टी''

24 मार्च को गोवा में हुई थी प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी

24 मार्च को गोवा में हुई थी प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी

गौरतलब है कि इससे पहले 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई थी जिसमें दोनों के परिवार के काफी करीबी लोग शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में अंबानी के घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी। जिसमें खेल, फिल्म, कारोबार जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। वैसे ऐसी खबरें हैं कि इस साल के अंत में आकाश अंबानी मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता से विवाह के बंधन में बंध जाएंगे, शादी भी दोनों की मुंबई में ही होगी।

कौन है श्लोका मेहता

कौन है श्लोका मेहता

आपको बता दें कि रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं। श्लोका हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं, जो कि गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है। रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है और अंबानी परिवार के बेहद करीबी है।

बचपन के साथी आकाश-श्लोका

बचपन के साथी आकाश-श्लोका

श्लोका ने 2004 से 2009 के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। ऐसा कहा जा रहा है कि आकाश और श्लोका की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी। दोनों एक -दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। स्कूल की पढ़ाई के बाद श्लोका ने मास्टर्स लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+