ओलंपिक से बाहर हुई मैरी कॉम का प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ा हौसला, बताया-लीजेंड
नई दिल्ली, जुलाई 29: टोक्यो ओलंपिक में करारी हार के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉक्सर मैरी कॉम के प्रति अपना समर्थन दिखाया है। वह कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से हार गईं, जिन्होंने बाउट 3-2 से जीता। हार के बाद प्रियंका चोपड़ा के अलावा एक्टर रणदीप हुड्डा, ईशान खट्टर, और फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर मैरीकॉम को हौंसला देते दिखे। उन्होंने बॉक्सर को 'चैंपियन' और 'प्रेरणा' बताया।
Recommended Video

एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मैरी कॉम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, असली चैंपियन ऐसे दिखते हैं... ब्रावो मैरीकॉम आपने हमें दिखाया है कि जुनून और समर्पण के साथ दूरी कैसे तय की जाती है। आप हमें प्रेरित करते हैं और हममें से हर एक को गौरवान्वित करती हैं। समय हाथ उठाने का है। उन्होंने अपने इस ट्वीट के अंत में हैशटैग लीजेंड लिखा है।

मैच के बाद मैरी कॉम ने सोचा कि वह जीत गई हैं क्योंकि उन्होंने दो राउंड जीते थे। मैरी कॉम ने मुकाबले के दो घंटे बाद संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगा कि मैं जीत गई हूं, लेकिन कुछ समय बाद मैंने किरण रिजिजू का ट्वीट देखा, मैं उस समय हैरान और परेशान थी (यह जानकर कि मैं मैच हार गई हूं)। मैरीकॉम ने गुरूवार को अपने फ्लाईवेट (51 किग्रा) प्री क्वार्टरफाइनल में 'खराब फैसलों' के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के मुक्केबाजी कार्यबल को जिम्मेदार ठहराया जिसमें तीन में से दो राउंड जीतने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
मैरी कॉम ने कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया से प्री क्वार्टर फाइनल में हार के बाद कहा कि, मैं नहीं जानती और इस फैसले को नहीं समझ सकती, कार्यबल के साथ क्या गड़बड़ है? आईओसी के साथ क्या गड़बड़ है?मैं भी कार्यबल की एक सदस्य थी। मैं साफ सुथरी प्रतियोगिता सुनिश्चित करने के लिये उन्हें सुझाव भी दे रही थी और उनका सहयोग भी कर रही थी। लेकिन उन्होंने मेरे साथ क्या किया? मैं रिंग के अंदर भी खुश थी, जब मैं बाहर आयी, मैं खुश थी क्योंकि मेरे दिमाग में था कि मैं जानती थी कि मैं जीत गयी थी। जब वे मुझे डोपिंग के लिये ले गये तो भी मैं खुश थी। जब मैंने सोशल मीडिया में देखा और मेरे कोच ने मुझे बताया तो मुझे अहसास हुआ कि मैं हार गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications