हनीमून के बाद बेबी प्‍लान को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने कही ये बात

मुंबई। चंद महीनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने दो रिवाजों से शादी की और एक दूसरे को अपना हमसफर चुन लिया। तस्‍वीरों को देखें तो साफ है कि प्रियंका अपने इन पलों को इंज्‍वॉय कर रही हैं। हालांकि प्रियंका अब जल्‍द से जल्‍द बच्‍चे चाहती हैं। ये हम नहीं बल्‍कि खुद प्रियंका ने Hello मैगजीन को दिए इंटरव्‍यू में कहा है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर को क्रिस्चन और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला। 4 दिसंबर को प्रियंका और निक ने दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें अन्य सिलेब्रिटीज के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। विस्‍तार से जानिए और क्‍या कहा प्रियंका ने

मां बनने के सवाल पर प्रियंका ने दिया ये जवाब

मां बनने के सवाल पर प्रियंका ने दिया ये जवाब

प्रियंका से जब पूछा गया कि क्या आने वाले वक्त में वह जल्द से जल्द मां बनेंगी, तो इस पर उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा कहती हैं कि इंसान प्लानिंग करता है, उसे क्या करना है इसका फैसला वही करता है, लेकिन वह काम सफल होगा या नहीं, इसका फैसला भगवान करता है। इसलिए मैं कोई चांस नहीं ले रही हूं। हम बच्चे चाहते हैं और जब टाइम सही होगा तो बच्चे भी होंगे।'

हनीमून प्‍लान भी है बेहद खास

हनीमून प्‍लान भी है बेहद खास

खबरें हैं कि प्रियंका और निक जोनस एक नहीं बल्कि दो बार हनीमून पर जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका दिसंबर के अंत तक अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर क्रिसमस के चलते फिल्म से ब्रेक लेंगी। इसके बाद वह अपने पहले हनीमून पर निकलेंगी। प्रियंका निक के साथ 27 दिसंबर को रवाना होंगी और नए साल 2019 में जनवरी के पहले हफ्ते में ही वापस भारत लौटेंगी।

ज्‍यादा दिनों के लिए हो सकता है दूसरा हनीमून

ज्‍यादा दिनों के लिए हो सकता है दूसरा हनीमून

इसके बाद प्रियंका अपनी सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर फिर से एक बार हनीमून पर जाएंगी और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ट्रिप ज्यादा दिनों का हो सकता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल शोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह फरहान अख्तर के अपोजिट नजर आएंगी।

शादी की कवरेज के लिए 17 करोड़ रुपये में हुआ था करार

शादी की कवरेज के लिए 17 करोड़ रुपये में हुआ था करार

मंगलवार को प्रियंका और निक की दोनों रीति रिवाजों से हुई शादी की तस्वीरें वायरल हुईं। फोटोज इंटरनेशनल मैगजीन People ने जारी की। इन तस्वीरों को प्राइवेट रखा गया था, रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक ने इंटरनेशनल मैगजीन से शादी की कवरेज का करार किया था। ये करार 17 करोड़ रुपये में हुआ था।

जानिए प्रियंका-निक के आउटफिट के बारे में

जानिए प्रियंका-निक के आउटफिट के बारे में

क्रिश्चियन वेडिंग में प्रियंका-निक ने राल्फ लॉरेन के डिजाइनर आउटफिट पहने। प्रियंका ने हैंड एम्ब्रॉयडेड फ्लोरल गाउन पहना। उनके इस वेडिंग गाउन की एम्ब्रॉयडी में 1826 घंटे लगे हैं। प्रियंका के हाई नेक कॉलर, फुल लॉन्ग स्लीव गाउन में 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई है। उनके गाउन का वेल 75 फीट लंबा है। वहीं हिंदू वेडिंग में एक्ट्रेस ने सब्यासाची का डिजाइनर रेड कलर का लहंगा पहना।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+