Happy Bday Priyanka Chopra: 39 की हुई 'देसीगर्ल', स्विमसूट में दिखाया ग्लैमरस अंदाज
नई दिल्ली, 18 जुलाई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज 39 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है जिसमे वह पूल पार्टी कर रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा स्विमसूट में जबरदस्त नजर आ रही हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस खुद को शांत नहीं रख पा रहे हैं। लाखो फैंस ने इस तस्वीर को लाइक किया है और असपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

स्विम सूट में शेयर की तस्वीर
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ खूबसूरत तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, उस तस्वीर को भी लोगों काफी पसंद किया था। लेकिन इस बार जिस तरह से स्विम सूट में प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर साझा की है उसने पारा काफी बढ़ा दिया है। ब्लैक स्विम सूट में प्रियंका ने जो तस्वीर तस्वीर शेयर की है उसमे एक प्यारा सा कुत्ता भी दिख रहा है जोकि प्रियंका के पैर को लिक कर रहा है।

कई तस्वीरें की शेयर
प्रियंका ने दो तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, असलियत बनाम आपकी उम्मीद। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी कई तस्वीरों को शेयर किया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल लंदन में हैं, यहां वह अपने काम के सिलसिले में पिछले कुछ दिनों से हैं। वह अपने आने वाली स्पाई सीरीज सिडेल की शूटिंग के लिए व्यस्त हैं। इसके अलावा कई सीरीज और फिल्मों में प्रियंका व्यस्त हैं जो आने वाले समय में रिलीज हो सकती है। इसमे टेक्स्ट फॉर यू, मैट्रिक्स 4 भी शामिल है।

ऑस्कर के नॉमिनी का किया था ऐलान
प्रियंका चोपड़ा की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ व्हाइट टाइगर थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ राजकुमार राव भी थे। इसके बाद प्रियंका टेक्स्ट फॉर यू में सैम हेग और सेलिन डियोन के साथ नजर आएंगी। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ 93वे अकादमी अवॉर्ड के प्रतियोगियों का ऐलान किया था। प्रियंका चोपड़ा पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने ऑस्कर के प्रतियोगियों का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications