प्रियंका ने सुनाया वो दिलचस्प किस्सा, जब अपनी शादी में निक को उठाने पड़े थे सिलेंडर

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। अभी भी प्रियंका चोपड़ा से उनकी शादी को लेकर लगातार सवाल होते रहते हैं। हाल ही में अपनी फिल्म 'स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए टीवी पर 'कपिल शर्मा शो' में पहुंची प्रियंका ने शादी के वक्त के कई दिलचस्प किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि कैसे निक को फंक्शन की तैयारियों के दौरान सिलेंडर तक उठाने पड़े।

 दस दिन पहले पहुंच गए थे निक

दस दिन पहले पहुंच गए थे निक

प्रियंका ने बताया, निक और उनका परिवार दस दिन पहले भारत पहुंच गया था। वो शादी की तैयारियों में शामिल होना चाहते थे और मदद करना चाहते थे। इस दौरान वो लगातार शादी की तैयारी में जुटे भी रहे, यहां तक कि निक ने तो सिलेंडर भी उठाए।

जब निक के परिवार को लगा कि हम उनसे लड़ेंगे

जब निक के परिवार को लगा कि हम उनसे लड़ेंगे

प्रियंका ने टीवी शो में एक और दिलचस्प किस्सा सुनाना। प्रियंका ने बताया कि जयमाला के वक्त उनके भाइयों ने उन्हें उपर उठा लिया। इसे निक का परिवार समझ नहीं पाया, उन्हें लगा कुछ लड़ने जैसा होने वाला है। वो लोग निक को उठाकर आगे धकेलने लगे।

काफी वक्त बाद स्काई इज पिंक में नजर आएंगी प्रियंका

काफी वक्त बाद स्काई इज पिंक में नजर आएंगी प्रियंका

प्रिंयका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड की किसी फिल्म में नहीं दिखी हैं। उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ नजर आएंगे। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' राइटर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित फिल्म है।

शादी के बाद अमेरिका में गुजरा ज्यादा वक्त

शादी के बाद अमेरिका में गुजरा ज्यादा वक्त

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल 1 दिसंबर को राजस्थान में निक जोनास के साथ धूमधाम से शादी की थी। निक अमेरिकी सिंगर हैं। शादी के बाद प्रियंका भी जायादातर भारत से बाहर ही रही हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म भारत साइन की थी लेकिन निक से शादी की व्यस्तताओं के चलते खुद को फिल्म से अलग कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+