प्रियंका चोपड़ा ने मानी निजी जीवन से जुड़ी ये बात, बोलीं मेरी मां तो नहीं देख रहीं
प्रियंका चोपड़ा ने अपने निजी जिंदगी के कई अहम और चौंकाने वाले राज टीवी शो में खोल दिए। उनके इन राज के बारे मे उनकी मां तक नहीं जानती।
मुंबई। स्टार वर्ल्ड के मशहूर टॉक शो कॉपी विद करण में जब बॉलीवुड की देशी गर्ल पहुंची तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वो अपने निजी जीवन से जुड़े कई अहम राज को क्यों टीवी पर खोलेंगी। प्रियंका ने निर्माता निर्देशक करण जौहर के शो कॉपी विद करण में अपने निजी जीवन से जुड़े कई सीक्रेट खोले। अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड फिल्म बेवाच में काम किया। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफर कर चुकी प्रियंका काफी बोल्ड हो चकी है। उनकी ये बोल्डनेस उनके जवाबों में भी नजर आई। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर में ऐसा क्या दिख रहा, सोशल मीडिया पर क्यों हो रहे चर्चे

करण के शो में प्रियंका ने बोल्डनेस के साथ अपनी सेक्स लाइफ को लेकर कई ख़ुलासे किये। शो के दौरान करण जौहर ने उनके निजी जीवन को लेकर कई सवाल किए, लेकिन प्रियंका ने सवालों से बचने के बजाए उनका सामना किया और जवाब दिए। करण ने कॉफ़ी शॉट्स गेम के दौरान प्रियंका से सवाल किए कि क्या उन्होंने कभी लाइट्स ऑन करके सेक्स किया है।
इस खेल के नियम के मुताबिक अगर जवाब हां है तो सेलिब्रिटी को कॉफी पीनी होती है और प्रियंका ने इस सवाल के जवाब में कॉफी पीकर सबको चौंका दिया। करण ने दूसरा सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर के साथ शावर लिया है तो प्रियंका ने कॉफ़ी का शॉट लिया। इसके बाद प्रियंका से अगला सवाल पूछा कि क्या उन्होंने कभी फ़ोन सेक्स किया है जिसका जवाब भी प्रियंका ने शॉट्स लेते हुए हाँ कहा। इन सवालों और प्रियंका के जवाब सुनकर सब हैरान रह गए, हलांकि प्रियंका बार-बार यहीं कहती रही की काश ये एपीसोड उनकी मां ना देखें। स्टार वर्ल्ड ने इस एपीसोड की टीडर ट्वीटर कर लांच किया है, जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया। अब तक लाखों लोग देक चुके हैं। सबसे खास बात ये कि अगर प्रियंका ने टीजर में इतने खुलासे किए तो सोचिए एपिसोड में क्या सब हुआ होगा। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications