बेस्टफ्रेंड ईशा अंबानी की शादी में परफॉर्म करेंगी प्रियंका, यहां होगा भव्य कार्यक्रम

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिसंबर के पहले सप्ताह में मंगेतर निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। प्रियंका जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधेंगी, लेकिन उससे पहले वो अपनी बेस्टफ्रेंड ईशा अंबानी की शादी में चार चांद लगाएंगी।

Priyanka Chopra, Isha Ambani

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा दिसंबर के पहले सप्ताह में मंगेतर निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। प्रियंका जोधपुर के उमेद भवन में शादी के बंधन में बंधेंगी, लेकिन उससे पहले वो अपनी बेस्टफ्रेंड ईशा अंबानी की शादी में चार चांद लगाएंगी। प्रियंका चोपड़ा बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के संगीत में परफॉर्म करेंगी। ईशा 12 दिसंबर को मुंबई में आनंद पीरामल से शादी करेंगी।

ईशा की सगाई में परफॉर्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा

ईशा की सगाई में परफॉर्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा

खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा अपनी बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी के संगीत में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। प्रियंका उदयपुर में होने वाले ईशा-आनंद के संगीत में परफॉर्म करेंगी। प्रियंका की परफॉर्मेंस एक ग्रुप का हिस्सा होगी, जिसने संगीत के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल का संगीत दिसंबर में उदयपुर में होगा। दोनों की शादी का सेलिब्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है। हाल ही में कपल के लिए डांडिया रास का आयोजन किया था।

प्रियंका की बैचलर पार्टी में शामिल हुई थीं ईशा अंबानी

प्रियंका की बैचलर पार्टी में शामिल हुई थीं ईशा अंबानी

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल 12 दिसंबर को अंबानी हाउस एंटीलिया में शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले 8 और 9 दिसंबर को उदयपुर में संगीत और प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाएगा। इस सेलिब्रेशन में पहले इंटरनेशनल सेंसेशन बियॉन्से के परफॉर्म करने की खबरें आ रही थीं। वहीं अब कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा भी इसमें अपनी परफॉर्मेंस देगीं। प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी काफी अच्छे दोस्त हैं।

एंटीलिया में 12 दिसंबर को होगी साल की सबसे बड़े शादी

एंटीलिया में 12 दिसंबर को होगी साल की सबसे बड़े शादी

कुछ दिनों पहले ईशा अंबानी को नीदरलैंड्स के एम्सटरडैम में प्रियंका की बैचलर पार्टी में देखा गया था। इसमें प्रियंका की बहन परिणीति, उनके जेठ जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर, उनकी करीबी दोस्तों के अलावा ईशा अंबानी भी साथ थीं। वहीं सितंबर में इटली के लेक कोमो में हुई ईशा अंबानी की सगाई में भी प्रियंका खास निक जोनस के साथ पहुंची थीं। अगस्त में जब निक जोनस से रोका के बाद प्रियंका ने करीबी दोस्तों के लिए शाम में छोटी सी पार्टी रखी थी, उसमें भी ईशा अंबानी अपने माता-पिता के साथ पहुंची थीं।

Isha Ambani

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+