प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी की तस्वीरें जारी, इसलिए हैं खास

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें पीपल मैगजीन ने जारी की हैं। बताया गया है कि प्रियंका और निक ने पीपल मैगजीन को अपनी शादी की तस्वीरें करोड़ों में बेची थीं इसलिए उनको ही तस्वीरें लोने की इजाजत थी। प्रियंका चोपड़ा और निक ने जोधपुर में एक दिसंबर को हिंदू रस्मों से और 2 दिसंबर को ईसाई रीति रिवाजों से शादी की है।

पहली बार दिखीं तस्वीरें

पहली बार दिखीं तस्वीरें

प्रियंका और निक की शादी में मेहमानों को मोबाइल पर भी तस्वीरें लेने की मनाही थी। ऐसे में शादी की तस्वीरों का फैंस को इंजतार था। मंगलवार को पीपल मैगजीन ने तस्वीरें जारी कर इंजतार खत्म कर दिया है। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों की शादी हुई थी।

आज शाम दिल्ली में रिसेप्शन

आज शाम दिल्ली में रिसेप्शन

प्रियंका और निक आज शाम (मंगलवार) दिल्ली के ताज पैलेस में अपना रिसेप्शन दे रहे हैं। जोड़ा अपने परिवार संग देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुकी है। कई बड़े नेता और अभिनेता प्रियंका की पार्टी में आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रिसेप्शन में आने की बात कही जा रही है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

ससुर ने किया प्रियंका का स्वागत

ससुर ने किया प्रियंका का स्वागत

प्रियंका के ससुर ने उनका अपने परिवार में स्वागत किया है। प्रियंका के ससुर पॉल केविन जोनस एक धार्मिक व्यक्ति हैं। वो चर्च के पादरी रह चुके हैं। उन्होंने ही निक और प्रियंका की शादी ईसाई रीति रिवाज से कराई थी। उन्होंने प्रियंका को परिवार में खुशामदीद कहा है।

जोधपुर में 3 दिन चला शादी का जश्न

जोधपुर में 3 दिन चला शादी का जश्न

दिल्ली के बाद प्रियंका और निक मुंबई में बॉलीवुड दोस्तों के लिए भी एक रिसेप्शन होस्ट करेंगे। दोनों की शादी का जश्न जोधपुर के उमेद भवन में पूरे तीन दिन चला। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर को ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। ये शादी निक के पिता ने करवाई थी, जोकि एक पेस्टर हैं। वहीं 2 दिसंबर को शादी हिंदु रीति-रिवाज से की गई।

मुंबई में किया था प्रियंका और निक ने रोका

मुंबई में किया था प्रियंका और निक ने रोका

एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

निक को प्यार से ये कहती हैं प्रियंका

निक को प्यार से ये कहती हैं प्रियंका

प्रियंका निक जोनस को 'ओल्ड मैन जोनस' कहकर बुलाती हैं। उम्र की बात करें तो प्रियंका निक से 11 साल बड़ी हैं, लेकिन वो खुद उन्हें 'Old Man Jonas' कहती हैं। ये खुलासा प्रियंका ने वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में किया। प्रियंका और निक ने वोग मैगजीन को खास इंटरव्यू दिया है, जिसमें दोनों ने अपनी लव स्टोरी पर पहली बार खुलकर बात की। इंटरव्यू के अनुसार दोनों के बीच उम्र का फासला खूब सुर्खियां बना था। प्रियंका निक से बड़ी हैं, लेकिन दोनों में निक ही ज्यादा मैच्योर लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+