प्रियंका-निक ने रचाई शादी, सामने आए कपल के रोमांटिक वीडियो और तस्वीरें

Recommended Video

    Priyanka & Nick Wedding: Priyanka & Nick tie knot in Christian Wedding Ceremony! | FilmiBeat

    जोधपुर। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब ऑफिशयली एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने जोधपुर में शादी कर ली है। दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की है। रविवार को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों के कुछ खूबसूरत वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि ये उनकी शादी का नहीं लेकिन दोनों इसमें काफी रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। ये वीडियो इंस्टा पर जारी किए गए हैं।

    अमेरिकी सिंगर निक के ईसाई और प्रियंका के हिन्दू होने की वजह से ये जोड़ा दो बार शादी कर रहा है। दोनों की शादी का फंक्शन जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हो रहा है। प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हैं।

    सलमान खान की बहन अर्पिता इस शादी में शामिल होने पहुंची हैं। मुकेश अंबानी का परिवार भी प्रियंका का मेहमान है। निक जोनस अपने माता-पिता केविन और डेनिस जोनस, भाई जो जोनस और कुछ खास दोस्तों के साथ जोधपुर पहुंचे हैं।

    एक साल की डेटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अगस्त में मुंबई में रोका किया था। रोके के बाद प्रियंका ने सबसे पहले निक के साथ अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिक किया था।

    अपने रिश्ते पर प्रियंका ने लिखा था, 'टेकन... विद ऑल माय हार्ट एंड सोल।' इसके बाद प्रियंका ने अपने और निक के रोके की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं।

    priyanka chopra nick jonas wedding pictures, priyanka chopra wedding videos, priyanka chopra, nick jonas, wedding, bollywood, प्रिंयका चोपड़ा,

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+