प्रियंका चोपड़ा,नव्या नवेली नंदा ने झारखंड की सीमा की तारीफ, जिसने हासिल की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की छात्रवृति
मुंबई, अप्रैल 23: झारखंड की एक लड़की सीमा को हार्वड विश्वविद्यालय से स्कालशिप मिली है। जिसकी चर्चा देश ही नहीं विदेश में भी हो रही है। धागा मिल में काम करने वाले मजदूर पिता की बेटी सीमा की उपलब्धि की हर कोई सराहना कर रहा है। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सीमा की जमकर प्रसंशा की है और उसकी सफलता की कहानी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने सीमा की तारीफ में लिखे ये शब्द
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को झारखंड की रहने वाली सीमा की तारीफ की जिसने कैम्ब्रिज में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति हासिल की है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर पर युवा इंडिया द्वारा सीमा की कहानी साझा की और उनकी पोस्ट को कैप्शन दिया, "एक लड़की को शिक्षित करें और वह दुनिया को बदल सकती है ... ऐसी प्रेरणादायक उपलब्धि। ब्रावो सीमा मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि आप आगे क्या करती हो।"

नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की ये स्टोरी
वहीं अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली ने सीमा की कहानी और उसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, लिखा युवा इंडिया। "पिछले हफ्ते, 2021 स्नातक कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एक पूरी छात्रवृत्ति स्वीकार कर ली गई। सीमा, ओरमांझी के एक गाँव में अनपढ़ माता-पिता की बेटी हैं। उनका परिवार निर्वाह खेती के साथ-साथ एक स्थानीय धागा कारखाने में काम करते हैं । 2012 में युमाका फुटबॉल टीम में शामिल होने के बाद, सीमा ने बाल विवाह से बचने के लिए, एक शिक्षा के अधिकार के तहत लड़ाई लड़ी और शॉर्ट्स पहनने के कारण उसका मजाक बना इसके बावजूद वर्षों तक फुटबॉल खेला। वह एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाली अपने परिवार की पहली महिला होगी।"

नवेली ने सीमा की तारीफ में लिखी ये बात
"हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, जिसे दुनिया के सबसे अच्छे विश्वविद्यालयों में से एक माना जाता है उसने इस बार अत्यधिक संख्या में अप्लीकेशन होने के कारण बहुत कम लोगों को मौका दियाफ केवल 3.4% को मौका दिया। सभी बाधाओं को धता बताते हुए, सीमा ने इस बहुत कठिन कम्पटीशन में हार्वर्ड में एक स्थान जीता है। हालांकि सीमा को यह नहीं पता कि वह हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अभी तक किस विषय को चुनेगी, लेकिन सीमा ने ये उपलब्धि हासिल करके एक मिसाल पेश की है। महिलाओं के खिलाफ लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि के खिलाफ अन्याय को कम करने के लिए समुदाय आवश्यक है। यह न केवल आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक विकास में भागीदार बनती हैं। हां महिलाएं प्रत्येक घर में निर्णय लेने में भाग लेती हैं।
Educate a girl and she can change the world... such an inspiring achievement.
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 23, 2021
Bravo Seema 👏🏽👏🏽
I can’t wait to see what you do next.https://t.co/vKSq5rMEOv#YuwaIndia @Tarunmansukhani












Click it and Unblock the Notifications