Oops Moment का शिकार होने से बचीं प्रियंका, ऐन वक्त पर पति निक ने संभाला

पार्टी में चलते हुए अचानक प्रियंका की लॉन्ग ड्रेस उनकी हाई हील में उलझ गई और फिर...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के प्रति अपना प्यार और केयर जाहिर करते रहते हैं। शादी के बाद से ही यह खूबसूरत जोड़ी अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस की एक ऐसी तस्वीर शेयर की थी, जो उनके फैंस के बीच काफी वायरल हुई। दरअसल इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा मीडिया के सामने फोटो क्लिक करवा रहीं थी और पास ही खड़े उनके पति निक जोनस की नजरें उन्हें निहार रहीं थी। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा चलते-चलते अचानक फिसलने वाली होती हैं कि तभी उनके पति निक जोनस उन्हें संभाल लेते हैं। (वीडियो: खबर के आखिर में)

हीरो की तरह निक ने प्रियंका को संभाला

हीरो की तरह निक ने प्रियंका को संभाला

दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने सिंगर पति निक जोनस की आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'Isn't It Romantic' के प्रीमियर में शामिल होने के लिए लॉस एंजिल्स गईं थी। प्रीमियर प्रोग्राम में प्रियंका और निक की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी। पार्टी में ज्यादातर निगाहें इसी आकर्षक जोड़ी पर टिकी हुईं थी। इसी दौरान चलते हुए अचानक प्रियंका की लॉन्ग ड्रेस उनकी हाई हील में उलझ गई और वो सबके सामने लगभग गिरने ही वाली थीं कि तभी ऐन वक्त पर पति निक जोनस ने एक हीरो की तरह उन्हें संभाला और गिरने से बचा लिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए निक जोनस को एक परफेक्ट पति का खिताब दे रहे हैं।

प्रियंका ने शेयर की निक की हल्दी वाली तस्वीर

प्रियंका ने शेयर की निक की हल्दी वाली तस्वीर

इससे पहले हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के दौरान हल्दी की रस्म की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनके पति निक जोनस को हल्दी लगाई जा रही थी। प्रिंयका की फ्रेंड लिली निक जोनस को रगड़-रगड़ कर हल्दी लगा रही थी और निक मस्ती में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। निक जोनस को हल्दी लगा रही लिली ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'इस तरह एक जोनस को सिम्पसन बनाया जाता है अगर मैं कोई काम करती हूं तो उसे बिलकुल सही तरीके से करती हूं। मेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने मुझे बताया था कि हल्दी रस्म के दौरान कोई रहम नहीं करना है। जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा।' सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हुई थी।

'बेडरूम में फोटोग्राफर छिपा रखा है क्या'

प्रियंका और निक की एक और तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया था। दरअसल जो तस्वीर प्रियंका ने शेयर की थी, उसमें वो बेडरूम में अपने पति निक की बाहों में आराम फरमाती हुईं नजर आ रही थीं। तस्वीर को उनके फैंस ने पसंद तो किया और महज एक घंटे के भीतर इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। लेकिन...कुछ फैंस ने उनकी इस तस्वीर को लेकर उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपने घर की निजी तस्वीर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेडरूम में फोटोग्राफर छिपा रखा है क्या? हालांकि बाद में प्रियंका ने अमेरिकन कॉमेडियन जिमी फैलन के शो 'द टुनाइट शो' में बताया कि यह तस्‍वीर सुपरबॉल के दौरान की है, जब वह अपने कई दोस्‍तों के साथ ग्रुप में बैठी हुईं थीं और तभी उन्‍हें नींद आ गई। उसी दौरान उनकी कजिन सिस्टर दिव्‍या ने चुपके से उनके इस मोमेंट की तस्‍वीर खींच ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+