पीएम मोदी के सामने पैर दिखाने की वजह से ट्रोल हुईं प्रियंका तो इस तरह से दिया जवाब
दरअसल प्रियंका जब पीएम मोदी से मिली थीं तो वो एक शार्ट ड्रेस में थीं, जिसमें उनकी टांगें दिखाईं पड़ रही थीं।
नई दिल्ली। लगता है आजकल सबको ट्विटर पर टारगेट करना काफी आसान हो गया है। बर्लिन में पीएम मोदी से मिलने के बाद जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खुशी ट्विटर पर शेयर की तो उन्हें तालियों की जगह गालियां ज्यादा मिल गईं।

और इसी वजह से वो ट्विटर पर ट्रोल होने लगीं, वजह थी प्रियंका का ड्रेसिंग सेंस। दरअसल प्रियंका जब पीएम मोदी से मिली थीं तो वो एक शार्ट ड्रेस में थीं, जिसमें उनकी टांगें दिखाईं पड़ रही थीं, जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर लोगों ने संस्कारों का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया।
लोगों ने पीसी पर कमेंट किया कि उन्हें पीएम से मिलने से पहले एक अच्छी सी ड्रेस पहनकर जाना चाहिए था जिसमें उनका तन दिखाईं नहीं देता, वो भारत की क्या तस्वीर पेश कर रही थीं।
जिस पर अब प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर करके ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। आज प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा संग एक हॉट तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनकी मां और बेटी दोनों की टांगें नज़र आ रही हैं।
बर्लिन में अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नाइट आउट वाली इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'लेग्ज़ फॉर डेज़...'। उम्मीद है प्रियंका की इस तस्वीर से ट्रोलर्स को जवाब मिल गया होगा।












Click it and Unblock the Notifications