Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Quantico विवाद: भारतीयों को आतंकी कहने पर पूजा भट्ट ने प्रियंका के लिए कही ऐसी बात

नई दिल्ली। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड हसीना प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपने टीवी शो 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन को लेकर लोगों को निशाने पर हैं, वजह है इस शो के एक एपिसोड में भारतीयों को आतंकवादी के तौर पर दिखाया गया है। जिसके लिए प्रियंका को ट्विटर पर ट्रोल भी किया गया था, हालांकि प्रियंका और शो के निर्माताओं ने इसके लिए माफी भी मांग ली है लेकिन आलोचनाओं का दौर अभी भी जारी ही है। लेकिन अब बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना को साथ मिला है बॉलीवुड के नंबे के दशक की खूबसूरत अदाकारा पूजा भट्ट का, जिन्होंने प्रियंका को ट्रोल करने वालों की जमकर क्लास लगाई है।

पूजा भट्ट ने लगाई ट्रोलर्स को लताड़

पूजा भट्ट ने इस सिलसिले में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि जब प्रियंका चोपड़ा खुद के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाती हैं तो हम उनकी सफलता को अपना सम्मान बताते हैं, और फिर उनकी फिल्मों को बैन करने की धमकी देते हैं, उन्हें उस काम के लिए माफी मांगने को कहते हैं जो कि किसी और ने बनाया है, क्या हम लोग इस सबसे ऊपर उठने की कोशिश नहीं कर सकते?'

मिली-जुली प्रतिक्रिया

पूजा भट्ट के इस ट्वीट को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, कोई उनकी बात से इत्तफाक रखता है तो कोई नहीं, हालांकि आलोचनाओं का दौर जारी है और लोग प्रियंका चोपड़ा को माफ करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

शो में भारतीय को आतंकवादी दिखाया...

मालूम हो कि शो में दिखाया गया है कि न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान समिट होना है। तभी एमआईटी का एक प्रोफेसर यूरेनियम लेकर एक न्यूक्लियर बॉम्ब बनामे को प्लान करता है। प्रोफेसर इस आतंकवादी घटना को पाकिस्तान के सिर फोड़ने की मंशा रखता है। शो में हिंदू और रुद्राक्ष को लेकर भी कुछ बातें दिखाई गई हैं, जिससे फैंस काफी नाराज हो गए हैं। शो का ये एपीसोड 1 जून को प्रसारित किया गया था, जिसके बाद प्रियंका लोगों के निशाने पर हैं और लोगों के गुस्से को देखते हुए प्रियंका ने माफी मांगी थी।

प्रियंका ने मांगी थी माफी

प्रियंका ने मांगी थी माफी

प्रियंका ने ट्वीट किया था कि क्वांटिको के इस विवादित एपिसोड से कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसके लिए वो दुखी हैं और माफी चाहती हैं, उनका मकसद कभी भी किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और ये कभी नहीं बदलेगा।

निर्माताओं ने भी मांगी थी माफी

निर्माताओं ने भी मांगी थी माफी

इस बारे में निर्माताओं ने लिखित रूप में एक बयान जारी किया था और कहा था किएबीसी स्टूडियोज और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स क्वांटिको के हालिया एपिसोड को आपत्त‍िजनक दिखाए जाने पर अपने दर्शकों से माफी मांगते हैं, प्रियंका चोपड़ा ने इस शो को क्रिएट नहीं किया है, न ही शो की कास्ट‍िंग या स्टोरीलाइन में उनका कोई हाथ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+