बहन परिणीति चोपड़ा को देख इस बात से प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन, खुद कमेंट कर कही ये बात

बहन परिणीति चोपड़ा को देख इस बात से प्रियंका चोपड़ा को हुई जलन, खुद कमेंट कर कही ये बात

नई दिल्ली, 10 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्म 'साइना' को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में हैं। लेकिन इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपनी लेटेस्ट फोटो को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा इन दिनों तुर्की वेकेशन पर हैं। परिणीति चोपड़ा ने टर्की वेकेशन से अपनी बिकिनी में एक हॉट तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिणीति चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है, '' मैं इस तस्वीर के पहले प्राणायाम कर रही थी।.. ओके ये बात झूठ है।'' परिणीति चोपड़ा की फोटो पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया है।

Parineeti Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मुझे बहुत जलन हो रही है

परिणीति चोपड़ा इस तस्वीर में समुद्र किनारे ब्लैक बिकिनी में बैठे हुए नजर आ रही हैं। परिणीति चोपड़ा की इस फोटो पर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा है, ''मुझे जलन हो रही है।'' असल में परिणीति चोपड़ा की ये तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है। परिणीति की इस तस्वीर पर मनीष मल्होत्रा ने भी उफ्फ कमेंट किया है।

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय में 'संदीप पिंकी फरार', 'साइना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म रणबीर कपूर के साथ आने वाली है। फिल्म का नाम 'एनिमल' है। परिणीति चोपड़ा ने इन फिल्मों को लेकर हाल ही के एक इंटरव्यू में कहा था कि 2021 मेरे लिए एक विशेष वर्ष रहेगा। यह वह साल है जब मैंने एक महीने के भीतर 3 फिल्में रिलीज कीं और तीनों फिल्म से मुझे बहुत प्यार मिला है।

परिणीति चोपड़ा ने यह भी कहा है कि अधिकांश लोग कोरोना वायरस प्रतिबंधों के कारण यात्रा करने में असमर्थ हैं, जबकि वह मार्च से विदेश में हैं। परिणीति चोपड़ा ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+