प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट के बाद बिकनी में तस्वीर वायरल, पति निक यहां भी कश लगा रहे

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस और दोस्तों के साथ मियामी में छुट्टियां बिता रही हैं। यहां वो लगातार समंदर में मस्ती करती दिख रही हैं। मियामी से प्रियंका की तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। एक तरफ उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फोटोज के लिए प्रियंका ट्रोल भी हो रही हैं।

 याट से प्रियंका की बिकनी पिक वायरल

याट से प्रियंका की बिकनी पिक वायरल

प्रियंका चोपड़ा ग्लोब नाम के इंस्टा अकाउंट से ये तस्वीरें शेयर की गई हैं। इनमें प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और पति जोनस भी हैं। प्रियंका व्हाइट कलर के याट पर एंजॉय कर रही हैं। इसमें वे बिकनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति बैठकर सिगरेट पीते दिख रहे हैं। पहले ही सिगरेट पीने वाली तस्वीर पर ट्रोल हुई प्रियंकाएक बार फिर यूजर्स के निशाने पर हैं।

सिरगेट पीते हुए भी तस्वीर वायरल

सिरगेट पीते हुए भी तस्वीर वायरल

एक दिन पहले सामने आई तस्वीर में प्रियंका अपनी मां और पति के साथ सिगरेट पीते दिख रही हैं। इस तस्वीर को लेकर फैंस प्रियंका को खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, दीदी को अस्थमा भी है और सिगरेट भी फूंकनी है, ऐसा कैसे चलेगा दीदी। दीवाली के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अस्थमा को मरीजों का ध्यान रखते हुएलोगों से पटाखे ना फोड़ने की अपील की थी। इसी को लेकर उनके फोटो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, प्रियंका चोपड़ा लोगों से पटाखे ना फोड़ने को कहती हैं और अब वो अस्थमा से बचने के लिए दवाइयां ले रही हैं?

 हाल ही में प्रियंका ने मनाया है 37वां बर्थडे

हाल ही में प्रियंका ने मनाया है 37वां बर्थडे

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे मनाया है। प्रियंका 18 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद से मियामी में हैं। वो पति और फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं। रोज उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनकी बहन परिणीति चोपड़ा की कुछ तस्वीरें भी मियामी से सामने आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+