COVID 19 के संकट के बीच प्रियंका ने भारत के लिए विश्व से की खास अपील, कहा-Every BREATH Matters
नई दिल्ली, 7 मई: भारत में COVID-19 की दूसरी लहर लंबे समय तक कहर बरपाएगी। देश के हर राज्य में कोरोना मरीजों की अत्यधिक संख्या अचानक बढ़ जाने के कारण अस्पताल में बेड, दवा, इंजेक्शन ऑक्सीजन सिलेंडर और कोरोना टेस्ट की भारी कमी हो गई। देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की चपेट में है। इस तरह की कोशिशों के बीच, हमारी बॉलीवुड हस्तियों ने कदम बढ़ाया और लोगों का अपने स्तर पर सपोर्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी सोशल मीडिया के जरिए भारत में परेशान लोगों की मदद करने की मुहिम में जुटी हुए हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया भर के लोगों से आग्रह किया है कि वो भारत की मदद के लिए जितना हो सके उतना दान करें।

भारत के लिए फंड जुटा रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा
कोरोना महामारी से लड़ाई में मदद के लिए एक फंडरेजर शुरूकिया है और दुनियाभर के लोगों से भारत के लिए डोनेट करने की अपील कर रही है। प्रियंका चोपड़ा लोगों में COVID-19 के बारे में जागरूक भी कर रही हैं। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच, लोगों को कोविड -19 सावधानियों का पालन करने के लिए आग्रह करने से लेकर इसके बारे में जानकारी साझा करने तक प्रियंका अक्सर महामारी के बारे में बोलती रही हैं। अब, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, प्रियंका चोपड़ा ने लोगों से अनुरोध किया कि वे भारत को मजबूत बनाने के लिए और COVID-19 के साथ युद्ध करने के लिए जितना संभव हो उतना दान करें। प्रियंका चोपड़ा जोनस की फाउंडेशन ने भारत में COVID-19 रोगियों को बचाने के लिए फंड जुटाकर भारत की मदद कर रहे हैं।

हर सांस महत्वपूर्ण है कृप्या मदद करें'
प्रियंका चोपड़ा ने एक लड़की की मास्क लगी फोटो शेयर की है जिस पर हर एक सांस महत्वपूर्ण है लिखा और लोगों से मदद करने की अपील की है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा जब तक हर शख्स सुरक्षित नहीं हो जाता तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम रूक नहीं सकते। प्रियंका ने आगे लिखा भारत में पिछले दो हफ्तों में कोरोना बहुत बढ़ गया है अब तक बहुत से लोग मदद के लिए आगे आ चुके हैं लेकिन समस्या बड़ी है इसलिए ये मदद नाकाफी है। उन्होंने आगे लिखा आपकी मदद बहुत लोगों को राहत पहुंचा सकती है. हर छोटी बात महत्वपूर्ण है क्योंकि हर सांस मायने रखती है। कृपयामदद करें'।
हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने भारत की मदद करने का किया ऐलान
बता दें प्रियंका की इस अपील के बाद हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंन अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंडिया को मदद करने का ऐलान करते हुए सभी से अपील की है कि और लोग भी भारत के इस मुश्किल वक्त में मदद करें। ह्यू जैकमैन के इंस्टा स्टोरी को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है और उनको धन्यवाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications