प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने 144 करोड़ रुपए का घर खरीदा, 20,000 वर्गफीट के घर में 7 बेडरूम

लॉस एंजिल्स। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ शादी के बाद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा और उनके पति अमेरिका के लॉस एंडिल्स में अपने नए घर को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी के अनुसार दोनों ने लॉस एंजिल्स में 144 करोड़ रुपए की कीमत का घर खरीदा है। अमेरिकी डॉलर में इस घर की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट की मानें तो निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने 20000 वर्ग फुट का यह घर खरीदा है, जिसकी कीमत 20 मिलियन यूएस डॉलर है।

20000 वर्गफुट का घर

20000 वर्गफुट का घर

जानकारी के अनुसार जोनास बंधुओं ने रियल इस्टेट में रिकॉर्ड 341 मिलियन डॉलर एनसिनो नामक जगह पर निवेश किए हैं जोकि लॉस एंजिल्स के काफी करीब है। एक तरफ जहां निक जोनास ने 20000 वर्ग फुट के घर के लिए 20 मिलियन डॉलर का खर्च किया है तो दूसरी तरफ जो जोनस और उनकी पत्नी सोफी टर्नर ने कुछ ही दूर पर 15000 वर्गफुट के घर के लिए 14.1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। जो जोनास का यह घर निक के घर से तकरीबन तीन मील की दूरी पर स्थित है।

प्रियंका के घर में 7 बेडरूम

प्रियंका के घर में 7 बेडरूम

रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक जोनास के मॉडर्न घर में कुल सात बेडरूम हैं, जबकि 11 बाथरूम। घर में हाई सीलिंग्स और काफी खुला हुआ एरिया भी है। हालांकि सोफी और जो का घर निक व प्रियंका के घर से छोटा है, लेकिन इसमे भी 10 बेडरूम और 14 बाथरूम हैं। बता दें कि अगस्त माह में इस बात की जानकारी सामने आई थी कि निक ने अपना पुराना घर बेच दिया है, जहां पर वह शादी से पहले रहते थे। निक और प्रियंका की शादी पिछले वर्ष दिसंबर माह में हुई थी।

खुद अपने घर के बारे में प्रियंका ने की थी बात

खुद अपने घर के बारे में प्रियंका ने की थी बात

खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए घर के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि एक घर खरीदना और एक बच्चा मेरी लिस्ट में शामिल है। मेरे लिए घर वही है जहां पर मैं खुश हूं, जबतक मेरे करीब लोग होते हैं, मैं खुश रहती हूं। निक के साथ अपनी भविष्य की योजना के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि 10 साल में मैं एक बच्चा जरूर चाहती हूं। अगले दस साल में यह जरूर होगा, उम्मीद है कि उससे पहले ये हो। मैं बच्चों की बहुत शौकीन हूं और मैं एक बच्चा जरूर चाहती हूं।

बॉलीवुड में प्रियंका का कम बैक

बॉलीवुड में प्रियंका का कम बैक

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना कम बैक द स्काइ इस पिंक फिल्म से किया था, जिसमे उनके साथ फरहान अख्तर थे। उनकी आने वाली फिल्म वी कैन बी हीरोज है, जोकि बुकर प्राइज से सम्मानित द व्हाइट टाइगर उपन्यास पर आधारित है। जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव होंगे। वहीं निक जोनास फिलहाल अपने भाई और बैंड के साथ टूर पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+