प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'लाल किले से यह मोदी का आखिरी स्वतंत्रता दिवस भाषण था, अगला पीएम I.N.D.I.A से होगा

शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में वह हारने वाले हैं, उनकी सत्ता गिरने वाली है। प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि देश का अगला प्रधानमंत्री विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से होगा।

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का लाल किले से स्वतंत्रता दिवस पर ये आखिरी भाषण था। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महाराष्ट्र सरकार को तोड़ा, उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Priyanka Chaturvedi

प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगा। प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि, "इस बार भाजपा वाले चुनाव नहीं जीतेंगे। हमारी तैयारी पक्की है।''

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''डर पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के दिल में है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की परेशानी और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार में बढ़ोतरी हुई है। जनता ये देख रही है और वो इस पर सवाल उठाएगी।''

प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को यह भी कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला करती हैं तो विपक्षी गठबंधन उनका समर्थन करेगा और हमें पूरा भरोसा है कि वह चुनाव जीतने में सफल होंगी।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि अगर वे दोनों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अमेठी और वाराणसी से चुनाव लड़ना चुनते हैं, तो उनको जीतने से कोई रोक नहीं सकता है।

प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है, "विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A फ्रंटफुट पर है...गठबंधन इस बात पर चर्चा करेगा कि सीट के लिए सबसे उपयुक्त कौन है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+