अब पाकिस्तान पर चढ़ा प्रिया प्रकाश की कजरारी नैनों का बुखार

प्रिया प्रकाश
BBC/YOUTUBE-VIDEOGRAB
प्रिया प्रकाश

आंखों के रास्ते दिलों में कुटिया बनाने वाली प्रिया प्रकाश अब वाया सोशल मीडिया पाकिस्तान पहुंच गई हैं.

प्रिया प्रकाश की कजरारे नैनों वाला एक वीडियो भारत में काफी वायरल रहा. शायद आप में से ज़्यादातर लोगों की निगाह से ये वीडियो गुज़रा भी होगा.

अब प्रिया की नैनों के इशारों के दीवाने पाकिस्तान में भी नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूज़र्स प्रिया की दीवानगी में हँसी का तड़का भी जोड़ रहे हैं.

पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर प्रिया के इशारों और नेताओं की प्रतिक्रियाओं को जोड़कर वीडियो और मीम बनाए जा रहे हैं. इन नेताओं में इमरान ख़ान, नवाज़ शरीफ़, अल्ताफ हुसैन, आसिफ़ अली ज़रदारी जैसे लोग भी शामिल हैं.

प्रिया प्रकाश
BBC/YOUTUBE-GRAB
प्रिया प्रकाश

यहां देखिए कुछ ऐसे ही वीडियो

https://twitter.com/alisalmanalvi/status/963857928519286784

पाकिस्तान के पत्रकार उमर कुरैशी ने ट्वीट किया, ''प्रिया प्रकाश की आंख मारता वीडियो पाकिस्तान में भी वायरल हो रहा है. जमकर मीम बनाए जा रहे हैं. ऐसा ही एक मज़ेदार वीडियो देखिए.''

इस वीडियो में मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट के नेता अल्ताफ़ हुसैन को एडिट करके जोड़ा गया है.

https://twitter.com/omar_quraishi/status/963751013332213760

एडिटिंग के ज़रिए प्रिया प्रकाश की नैनों का शिकार हुए लोगों में अल्ताफ हुसैन, इमरान ख़ान के अलावा ताहिर उल कादरी भी हैं.

https://twitter.com/96TahaAnsari/status/963925721809850369

अब बात पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की, जिन्हें कुछ वक्त पहले ही सत्ता छोड़नी पड़ी थी.

प्रिया प्रकाश के पाकिस्तानी दीवानों ने नवाज़ शरीफ को भी नहीं बख्शा. इसका एक नज़ारा इस वीडियो में देखिए.

https://twitter.com/AbidTanwari22/status/964012472213692417

प्रिया के नए वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया के खुराफातियों ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को भी नहीं बख्शा.

https://twitter.com/Adnanpti21/status/964057374473498625

हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके भावनाएं आहत हो रही हैं. ताहा अंसारी नाम के यूज़र लिखते हैं, ''पाकिस्तान से मेरी गुहार है. प्रिया प्रकाश के मसले पर एक्शन लिया जाए.''

https://twitter.com/96TahaAnsari/status/963925721809850369

सलमान लिखते हैं, ''पाकिस्तानी जिस प्रिया की आंख पर पिघल रहे हैं, उनसे अच्छी तो पाकिस्तान के गांवों की लड़कियां हैं. बिना मेकअप के वो ज़्यादा खूबसूरत हैं. बस सोच का फर्क है.''

कजरारे नैनों वाली प्रिया कैसे बनीं 'नेशनल क्रश’

वो लड़का कौन है, जिसे प्रिया ने आंख मारी...

आंख मारने वाली लड़की का पूरा बायोडाटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+