Priya Prakash Varrier का ये वीडियो हुआ वायरल, ठहाका लगाकर हंस रही हैं इंटरनेट सनसनी
नई दिल्लीः आंख मारने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट सनसमी बन चुकी प्रिया प्रकाश वारियर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैनसाइट पर रिलीज किया गया है। प्रिया प्रकाश का ये वीडियो उनके फैन पेज से रिलीज किया गया है। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश को अपने एक दोस्त के साथ देखा जा सकता है।

अपने दोस्त के साथ दिख रहीं है प्रिया
वीडियो में दिखता है कि प्रिया अपने दोस्त के साथ फिश स्पा ले रही है। जैसे ही फिश उनके दोस्त के पांव पर काटना शुरू करती हैं तो उनका दोस्त थोड़ा परेशान दिखता है, जिस पर प्रिया खूब ठहाके लगाती हैं।
देखें प्रिया का ये वीडियो
प्रिया अपने दोस्त के साथ बैठी हुई हैं दोनों ने अपने पांव बड़े ही मजे से पानी में डाले हुए हैं, देखा जा सकता है कि प्रिया अपने दोस्त को देखकर जमकर हंस रही हैं। देखें प्रिया का ये वीडियो-

लांखों लोग करते हैं फॉलो
वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले प्रिया प्रकाश वेरियर के एक वीडियो ने उन्हें रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया था। प्रिया की फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूरी' गाने की एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का खिताब मिल गया था। इस वीडियो ने रातोंरात प्रिया को स्टार बना दिया था। उनके सोशल मीडिया फैंस में भी भारी इजाफा हुआ था। इंस्टाग्राम पर प्रिया के फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications