अब प्रिया प्रकाश के देसी लुक ने लूटी महफिल, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें
नई दिल्ली। एक मलयालम फिल्म 'Oru Adaar Love' में अपनी खूबसूरत अदा के चलते लोगों के दिल जीत लेने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर के आज लाखों फैन हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं। आंख मारने वाली उनकी एक वीडियो ने अचानक ही उनके दीवानों की संख्या तेजी से बढ़ा दी। प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
देसी लुक में दिखीं प्रिया प्रकाश
हाल ही में प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उसमें वे इंडियन ड्रेस में दिख रही हैं। प्यारी सी मुस्कान के साथ प्रिया ने खूबसूरत ज्वैलरी भी पहनी हुई है। प्रिया की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक फोटो पर 294,742 लाइक आ चुके थे।
बीते साल कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा गई थीं प्रिया
पिछले साल फरवरी में ही मलयालम फिल्म का एक छोटा सा वीडियो जारी हुआ था। जिसमें प्रिया और अब्दुल आंखों-आंखों में इशारे कर रहे थे। वीडियो में आंख मारती प्रिया लोगों को इतनी पसंद आईं किवो देखते ही देखते देश में क्या विदेश तक में मशहूर हो गईं। इसके बाद उनको कई विज्ञापनों में भी देखा गया, यहां तक कि उनकी लोकप्रियता को देखकर फिल्म में भी उनका रोल बढ़ाया गया।

श्रीदेवी पर बनी फिल्म में दिखेंगी प्रिया प्रिया प्रकाश
प्रिया श्रीदेवी पर बन रही एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। प्रिया श्रीदेवी बंग्लो से बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, ये फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में है। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने फिल्म के डायरेक्टर और एक्ट्रेस को नोटिस भेजा है। बताय गया है कि ये फिल्म श्रीदेवी की जिंदगी पर आधारित है और प्रिया फिल्म में सुपरस्टार श्रीदेवी का रोल निभा रही हैं। फिल्म में श्रीदेवी की मौत को भी दिखाया जाएगा, इसको लेकर विवाद है।
यह भी पढे़ं- जानिए दिल्ली का चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से












Click it and Unblock the Notifications