उछलकर हीरो की पीठ पर चढ़ रही थीं प्रिया वारियर, ऐसीं गिरी कि सहारा देकर उठाना पड़ा, वीडियो वायरल
उछलकर हीरो की पीठ पर चढ़ रही थीं प्रिया वारियर, ऐसीं गिरी कि सहारा देकर उठाना पड़ा, वीडियो वायरल
हैदराबाद। आंख मारते हुए वीडियो वायरल होने के बाद रातोंरात चर्चा में आईं अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों अपनी तेलुगू फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म को लेकर वो काफी उत्साहित हैं लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसमें उनको चोट लगते-लगते बची है। दरअसल एक सीन के दौरान प्रिया पीठ के बल गिर गईं, वो काफी जोर से जमीन पर जाकर गिरीं। हालांकि राहत की बात ये रही कि उनको ज्यादा चोट नहीं आई और कुछ देर बाद ही वो शूटिंग करने लगीं।

क्रैक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं प्रिया
दक्षिण भारतीय फिल्मों की अदाकारा प्रिया प्रकाश वारियर ने मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसी फिल्म से उनका आंख मारते हुए एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। अब वो 'क्रैक' फिल्म के साथ तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वो साउथ के मशहूर एक्टर नितिन के साथ नजर आएंगी। इसी फिल्म के दौरान प्रिया के साथ ये हादसा हुआ और वो धम से गिर गईं।
प्रिया ने ही शेयर किया है वीडियो
प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह 'क्रैक' फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान उनको भागते हुए आकर नितिन की पीठ पर चढ़ना होता है। प्रिया जैसे ही आती हैं और उछलकर नितिन की पीठ पर चढ़ने की कोशिश करती हैं तो उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और नितिन भी उन्हें संभाल नहीं पाते। ऐसे में प्रिया प्रकाश वारियर पीठ के बल गिरती हैं। प्रिया इतनी जोर से गिरती हैं कि नितिन और कई लोग उनको उठाने के लिए दौड़ते हैं।

प्रिया ने इसको लेकर कही ये बात
प्रिया प्रकाश वारियर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'यह जिंदगी किस तरह से मुझे गिराती है, यह उसी की एक झलक है लेकिन मैं हर बार खड़ी होती हूं और पूरे भरोसे के साथ आगे बढ़ती हूं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रिया काफी जोर से गिरती हैं और फिर दो तीन लोग उनको सहारा देकर उठाते हैं। प्रिया उठते ही कहती हैं कि वह ठीक हैं और मुस्कुरा देती हैं। प्रिया के वीडियो पर हजारों लोग कमेंट कर उनका हालचाल पूछ चुके हैं और उनको अपना ध्यान रखने को कह चुके हैं।
तनु वेड्स मनु के दस साल होने पर नहीं किया टैग तो भड़कीं कंगना, तापसी, स्वरा, आलिया को भी घसीटा
-
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट?












Click it and Unblock the Notifications