प्रिया प्रकाश की तरह ही फेमस हुए ये लोग, एक फोटो ने रातोंरात बना दिया स्टार

आंखों की कुछ मस्तियों से ही प्रिया प्रकाश देश के लाखों युवा दिलों की जान बन गई है। उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूवी' ने उनकी आंखों की मस्ती के दीवाने हजारों नहीं, बल्कि लाखों में कर दिए। प्रिया की तरह और कई लोगों को इंटरनेट पर रातोंरात शोहरत मिली है। जानिए कौन वो

Recommended Video

    Priya Prakash Varrier and many others who became Viral overnight । वनइंडिया हिंदी
    Famous

    नई दिल्ली। आंखों की कुछ मस्तियों से ही प्रिया प्रकाश वेरियर देश के लाखों युवा दिलों की जान बन गई है। उन्हें देश का क्रश से लेकर वैलेंटाइन तक कहा जा रहा है। प्रिया को ये पहचान सिर्फ एक 30 सेकेंड के वीडियो ने दिलवाई है। उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरु अदार लव' के गाने 'मनिकया मलराया पूवी' ने उनकी आंखों की मस्ती के दीवाने हजारों नहीं, बल्कि लाखों में कर दिए। प्रिया की तरह और कई लोगों को इंटरनेट पर यूं रातोंरात शोहरत मिली है। जानिए कौन हैं वो...

    चायवाले की नीली आंखों ने किया लड़कियों को घायल

    चायवाले की नीली आंखों ने किया लड़कियों को घायल

    दुनिया के सबसे हैंडसम चायवाले का खिताब पा चुके अरशद खान को भला कौन भूल सकता है। साल 2016 में चाय बनाते हुए अरशद की तस्वीर सोशल मीडिया पर देखते ही देखते हिट हो गई थी। नीली आंखें और नीले कुर्ते में इस चायवाले ने लाखों लड़कियों का दिल चुरा लिया था। अरशद की तस्वीर एक फोटोग्राफर ने शेयर की थी जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग के भी ऑफर आने लगे थे।

    शाहरुख की पॉपुलैरिटी पर भारी पड़ी ये लड़की

    शाहरुख की पॉपुलैरिटी पर भारी पड़ी ये लड़की

    जब शाहरुख खान कहीं खड़े हों तो उनसे नजरें हटा पाना मुश्किल है लेकिन एक लड़की इस बादशाह की बादशाहत पर भी भारी पड़ गई थी। शाहरुख अपनी फिल्म रईस के प्रमोशन के सिलसिले में पुणे गए थे जहां उन्होंने भीड़ के साथ एक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटो में लोगों का ध्यान शाहरुख पर कम और उनके पीछे खड़ी एक लड़की पर ज्यादा गया।

    फोटो ने दिलाया दुनिया के सबसे सेक्सी मैथ टीचर का खिताब

    फोटो ने दिलाया दुनिया के सबसे सेक्सी मैथ टीचर का खिताब

    पीट्रो बोसेली को दुनिया का सबसे सेक्सी मैथ टीचर कहा जाता है। 29 साल के पीट्रो लंदन विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंडरग्रेजुएट छात्रों को मैथ्स पढ़ा रहे थे जब उनकी फोटो एक स्टूडेंट ने सोशल मीडिया पर डाल दी। उसके कुछ समय बाद पोस्ट इतना वायरल हुआ कि जानी-मानीं कंपनी अरमानी ने उन्हें मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट दे दिया। इसके बाद से ही पीट्रो को दुनिया का सबसे सेक्सी मैथ्स टीचर का जाता है।

    सब्जीवाली की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल

    सब्जीवाली की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल

    18 साल की कुसुम श्रेष्ठ सब्जी बेच रहीं थीं जब एक फोटोग्राफर ने उनकी फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। उसके बाद से ही इंटरनेट पर इस सब्जीवाली की फोटो वायरल होने लगी। कई लोग कुसुम की क्यूटनेस पर दीवाने हो गए थे।

    मासूम शक्ल और प्यार मुस्कान ने किया वायरल

    मासूम शक्ल और प्यार मुस्कान ने किया वायरल

    सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर बतौर ऑग्जिलेरी ऑफिसर काम कर रहे ली मिनवेइ की मुस्कान ने कई लड़कियों का दिल चुरा लिया था। मिनवेइ की क्यूटनेस की दीवानी होकर लड़कियां अक्सर उनके साथ फोटो खिंचवाया करती थीं लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि उनकी तस्वीरें एक दिन पूरे इंटरनेट पर होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+