राहुल गांधी से मिलने के बाद प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला पलटा

नई दिल्ली: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से सांसद रही प्रिया दत्त ने लोकसभा चुनाव लड़ने पर यू टर्न लिया है। प्रिया दत्त अब आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वो साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में खड़ी नहीं होंगी। राहुल गांधी के आदेश के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया है। गौरतलब है कि प्रिया दत्त एक्टर और कांग्रेस महाराष्ट्र के नेता सुनील दत्त की बेटी हैं। उन्होंने करीब एक महीने पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर चुनाव ना लड़ने की जानकारी दी थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि वो अपने परिवार को समय देना चाहती हूं।

प्रिया दत्त के यू टर्न से कांग्रेस को राहत

प्रिया दत्त के यू टर्न से कांग्रेस को राहत

सूत्रों के अनुसार प्रिया दत्त ने मुंबई में कांग्रेस पार्टी की अंदरुनी कलह की वजह से चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया था। खासकर वो अपनी सीट को देखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया था। हालांकि चुनाव ना लड़ने के फैसले के बावजूद उन्होंने कहा था कि वो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। कांग्रेस ने प्रिया के चुनाव लड़ने के फैसले के बाद बड़ी राहत ली है। अब कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनाव में मुंबई में अपनी स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि साल 2014 के आम चुनाव नें कांग्रेस को मुंबई में पड़ने वाली सभी लोकसभा सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था।

राहुल से मुलाकात के बाद बदला फैसला

राहुल से मुलाकात के बाद बदला फैसला

प्रिया दत्त के चुनाव ना लड़ने के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी को इस सीट पर उनका विकल्प खोजने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आखिरकार राहुल गांधी के मुंबई दौरे के बाद उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से कांग्रेस के टिकट पर नामाकंन दाखिल करने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने प्रिया से मुलाकात के बाद कहा उन्हें चुनाव लड़ने की जरूरत है और जो भी अंदरुनी लड़ाई से उसे बाद में सुलझा लिया जाएगा। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। मुंबई सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग चौथे चरण में 29 अप्रैल को है।

पूनम महाजन ने दी थी मात

पूनम महाजन ने दी थी मात

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा की नेता पूनम महाजन हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रिया दत्त को मात दी थी। कांग्रेस को इस सीट पर जीत की उम्मीद थी। सुनील दत्त की मौत के बाद उनकी बेटी प्रिया दत्त को मुंबई उत्‍तर पश्चिम लोकसभा सीट कांग्रेस ने साल 2005 में उन्हें उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद वो लगातार दो बार इस सीट से सांसद बनी। इससे पहले अभिनेता से नेता बने सुनील दत्त मुंबई उत्‍तर पश्चिम लोकसभा सीट से 18 साल सांसद रहे हैं। वह पहली बार यहां से कांग्रेस के टिकट पर 1984 में चुनाव जीतकर सांसद बने। वह 1996 तक इस सीट से सांसद रहे। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में यहां से चुनाव जीता। साल 2014 के चुनाव में शिवसेना के गजानन कीर्तिकर ने इस सीट से चुनाव जीता और वो सांसद बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+