प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर केवल ले सकते हैं 150 रुपये सर्विस चार्ज
नई दिल्ली, 09 अप्रैल: कोरोना वायरस के केस भले ही भारत में कम हो गए हैं लेकिन अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। सरकार ने लंबे समय पहले कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने की परमीशन दे दी थी। सरकार ने अब आदेश दिया है कि निजी COVID टीकाकरण केंद्र बूस्टर डोज पर सर्विस चार्ज केवल 150 रुपये तक कर सकते हैं।

बता दें सरकार ने ये आदेश इसिलए जारी किया है ताकि प्राइवेट सेंटर लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए मनमानी ना करें। वहीं कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों ने वैक्सीन की दामों में भारी कटौती की है। भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के दामों में 81 फीसदी कमी कर दी है और सीरम इंटीट्यूट ने कोविशील्ड के दाम 62 प्रतिशत घटा दिए हैं।वैक्सीन निर्माता दोनों कंपनियों के प्रमुख की ओर से इस बात कि पुष्टि की गई है।
गौरतलब है कि अब 12 साल से ऊपर के बच्चों को भी कोविड वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है और वयस्क लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन लगवाए समय हो चुका है वो वायरस से बचाव के तहत बूस्टर डोज लगवा रहे हैं। जिस कारण वैक्सीन सेंटरों पर एक बार फिर से भीड़ जुटने लगी है।
भारत में कोरोना को लेकर लागू किए गए सभी प्रतिबंध से छूट दे दी गई है, छूट मिलने के बाद लोग पहले की तरह फ्री् होकर घूमना फिरना शुरू कर चुके हैं जिसके कारण एक बार कोरोना फिर बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है।
वहीं मुंबई में कोरोना के XE वेरिएंट का पहला केस सामने आया है। बीएमसी ने शनिवार को इसकी पुष्टी की। अभी सांताक्रूज में रहने वाले 67 वर्षीय शख्स इसकी चपेट में आए हैं। खास बात तो ये है कि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है। ये वेरिएंट इस वजह से भी ज्यादा चिंताजनक है, क्योंकि ये ओमिक्रॉन से 10 गुना ज्यादा संक्रामक है।












Click it and Unblock the Notifications