1000 किलोग्राम तक हथियार ले जाने वाली पृथ्‍वी II मिसाइल का सफल परीक्षण

बालासोर। भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के चांदीपुर से परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पृथ्‍वी II बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। भारत ने सुबह 10:56 मिनट पर यह टेस्‍ट किया।

1000 किलोग्राम तक हथियार ले जाने वाली पृथ्‍वी II मिसाइल का सफल परीक्षण

सभी लक्ष्‍यों को किया हासिल

चांदीपुर इंटीग्रेटेड टेस्‍ट रेंज (आईटीआर) से इंडियन आर्मी ने इसके यूजर ट्रायल का सफल परीक्षण किया है। पृथ्‍वी मिसाइल जिसका टेस्‍ट हुआ है वह जमीन से जमीन पर मार कर सकने वाली मिसाइल है और इसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। इसे एक मोबाइल लॉन्‍चर के जरिए आईटीआर के कॉम्‍प्‍लेक्‍स 3 से फायर किया गया था। सूत्रों की ओर से कहा गया है कि इस मिसाइल का ट्रायल सफल हुआ और मिसाइल अपने सभी लक्ष्‍यों को हासिल करने में सफल रही। पृथ्‍वी मिसाइल 500 किलोग्राम से 1,000 किलोग्राम तक के हथियार ले जाने में सक्षम है और इसे दो लिक्विड प्रपोल्‍शन वाले इंजन से ताकत मिलती है। पृथ्‍वी मिसाइल में अत्‍याधुनिक इनरशियल गाइडेंस सिस्‍टम इंस्‍टॉल किया है। इसकी वजह से मिसाइल अपने टारगेट पर पूरी क्षमता से निशाना लगाती है।

वर्ष 2003 में बनी सेना का हिस्‍सा

स्‍ट्रैटेजिक फोर्स कमांड की देखरेख में मिसाइल की लॉन्‍च एक्टिविटीज को पूरा किया गया। इस लॉन्‍च पर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की नजरें थी और इसका लॉन्‍च ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज का हिस्‍सा था। 21 नवंबर 2016 को इसी बेस से पृथ्‍वी II मिसाइल का एक टेस्‍ट हुआ था। वर्ष 2003 में पृथ्‍वी मिसाइल को भारतीय सेनाओं का हिस्‍सा बनाया गया था। यह मिसाइल नौ मीटर लंबी है और यह पहली ऐसी मिसाइल है जिसे डीआरडीओ ने इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए डेवलप किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+