परमाणु क्षमता से लैस पृथ्वी-II मिसाइल का सफल परीक्षण

ओडिशा के एक सैन्य संचालन केंद्र से परमाणु क्षमता सम्पन्न और सतह से सतह पर मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर वैज्ञानिकों ने भारत की मिसाइल क्षमता में एक नयी उपलब्धी जोड़ दी है। स्वदेश निर्मित इस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण बालासोर जिले के चांदीपुर में समुद्र में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया। इसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर है।
यह परीक्षण भारतीय वायु सेना के नियमित प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा है। इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के निदेशक एम.वी.के.वी. प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, "परीक्षण सफल रहा। यह नियमित अभ्यास का हिस्सा था।"












Click it and Unblock the Notifications