कैदी ने जेल में धूमधाम से मनाया बर्थ डे, जोश में आकर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी फोटो और फिर.....
कर्नाटक के रामपुर की जेल में कैदी ने जेल में धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और जोश में आकर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर कर दी।

जेल में एक कैदी अपना जन्मदिन मनाया लेकिन जोश में आकर उसने ऐसी गलती कर दी कि उसकी पोल खुल गई। दरअसल, कर्नाटक की रामनगर जेल के अंदर अपना जन्मदिन मनाने वाले एक कैदी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई। जिसमें कैदी का बर्थडे का जश्न अन्य कैदी साथ में मनाते हुए नजर आ रहे हैं। कैदी ने बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद जोश में आकर सारी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। जिसके बाद फोटो वायरल हो गई और वो अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि पुलिस अधिकारियों ने बाद में जेल के अंदर छापा मारा और दो मोबाइल फोन जब्त किए। इस कैदी का नाम किरण कुमार उर्फ तमते किरण है जिसने 14 जनवरी को जेल बैरक के अंदर अपना जन्मदिन मनाया। इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों में किरण को माला के साथ और अपने साथी जेल साथियों के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें जेल में कैदियों को मोबाइल फोन रखने की परमीशन नहीं है लेकिन आए दिन कैदियों के पास से मोबाइल बरामद होते रहते हैं। हालांकि जेल में इस कैदी के पास कहां से मोबाइल आया इसके बारे में जेल प्रशासन ने कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि जेल में कैदी के पास मोबाइल मिलने की घटना ने जेल प्रशासन के पोल खोल कर दी है, जेल प्रशासन खुद सवालों के कटघरे में खड़ा हो गया है।
बता दें ऐसी ही घटना में बेलगावी जेल के एक कैदी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में धमकी भरे फोन किए। आरोपी ने दावा किया कि वह दाऊद इब्राहिम के गिरोह का हिस्सा है और रुपये की मांग की। नितिन गडकरी से 100 करोड़। पुलिस ने कहा कि कॉलर ने बेलगावी जेल के अंदर से धमकी भरे कॉल किए, जहां वह कारावास की सजा काट रहा है। नागपुर पुलिस शनिवार को बेलगावी पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
Recommended Video

शनिवार को सुबह 11.25 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच नागपुर के खामला इलाके में गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर कम से कम तीन धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद नागपुर से भाजपा के सांसद के घर और कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications