RBI के पूर्व गर्वनर शक्तिकांत दास बने पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी और सुविधाएं?

Principal Secretary Salary: रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गर्वनर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्‍त किया गया है। शक्तिकांत दास पीएम मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्‍त किए गए है जो प्रिसिंपल सेक्रेटरी-1 पीके मिश्रा के साथ काम करेंगे।

शक्तिकांत दास को 2018 में रिजर्व बैंक का गर्वनर नियुक्‍त किया गया था। रिटायरमेंट के बाद शक्तिकांत के बाद आरबीआई के गर्वनर पद पर उनका तीन साल कार्यकाल बढ़ाया गया था और दिसंबर 2024 में रिटायर हुए थें।

वहीं रिटायरमेंट के महज दो महीने बाद ही कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने शक्तिकांत दास पीएम मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी जैसा अहम पद दिया है। आइए जानते हैं प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर तैनात किए गए शक्तिकांत दास को अब हर महीने कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलेगी?

Principal Secretary Salary

कौन हैं शक्तिकांत दास?

ओडिशा के मूल निवासी शक्तिकांत दास ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में अपने करियर की शुरुआत 1980 में की। उन्होंने तमिलनाडु में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य किया और कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों में भाग लिया।

शक्तिकांत का करियर

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर के नेतृत्व में RBI ने कई अहम निर्णय लिए, जिनमें नोटबंदी के बाद के आर्थिक सुधार और डिजिटल भुगतान प्रणाली को बढ़ावा देना शामिल था। शक्तिकांत दास ने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिरता बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनकी नीतियां और दिशा-निर्देश देश की आर्थिक प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक रहे हैं।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी की सैलरी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की सैलरी और सुविधाएं सरकारी अधिकारियों के लिए निर्धारित नियमों और स्तरों के अनुसार होती हैं। आमतौर पर, एक प्रिंसिपल सेक्रेटरी को सचिव स्तर (Secretary level) पर नियुक्‍त किया जाता है। पीएमओ के अनुसार प्रिंसिपल सेक्रेट्री की सैलरी लगभग 2लाख 50 हजार होती है। जिसमें विभिन्न भत्ते जैसे: HRA, TA, DA भी शामिल होते हैं।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी को क्‍या मिलती है सुविधाएं?

  • सरकारी बंगला
  • सरकारी वाहन और ड्राइवर
  • सुरक्षा
  • हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज, मेडिकल सुविधाएं
  • सरकारी कार्य के लिए देश और अंतरराष्ट्रीय यात्रा खर्च
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+