' LAC पर राहुल गांधी ने नहीं, प्रधानमंत्री ने भेजी थी सेना', विदेश मंत्री जयशंकर ने कांग्रेस पर कसा तंज
जयशंकर ने कहा भारत ने चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच बड़ी संख्या में एलएसी पर भारतीय सैनिकों को भेजा है। चीन की सीमा पर आज हमारे पास इतिहास की सबसे बड़ी तैनाती है और मैं चीन का नाम ले रहा हूं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत चीन सीमा पर तनाव को लेकर बयान दिया था कि केंद्र खतरे का मुकाबला करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहा है। राहुल गांधी के इस बयान पर भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए जवाब दिया है। उन्होंने कहा भारत चीन से डरता नही है और ना ही हमारे प्रधानमंत्री चीन का नाम लेने से डरते हैं भारत चीन से नहीं डरता है और ना ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चीन का नाम लेने से डरते हैं। उन्होंने कहा अगर हम समायोजन कर रहे थे, तो भारतीय सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर किसने भेजा था। एलएससी पर तैनात सेना को राहुल गांधी ने नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भेजा था। उन्होंने कहा इस समय एलएसी पर अब तक की सबसे बड़ी सेना को तैनात किया गया है।
जानें कांग्रेस ने क्या लगाया था आरोप
विदेश मंत्री की ये टिप्पणी संसद में विपक्ष के विरोध के बाद आई है। जिसमें कांग्रेस ने आरोप लगाया गया है कि सरकार तवांग में चीनी सेना के साथ संघर्ष पर चर्चा से इनकार कर रही है । विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर कांग्रेस के इस आरोप का जवाब देते हुए कहा भारत ने चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच बड़ी संख्या में एलएसी पर सैनिकों को भेजा है। चीन की सीमा पर आज हमारे पास इतिहास की सबसे बड़ी तैनाती है और मैं चीन का नाम ले रहा हूं।
जयशंकर ने कांग्रेस के आरोपो का करारा जवाब देते हुए बोली ये बात
भारत सरकार रक्षात्मक है, वो आरोप लगा रहे है कि हम उदार हो रहे हैं... अगर हम उदार हो रहे थे, तो भारतीय सेना को एलएसी पर किसने भेजा? राहुल गांधी ने उन्हें नहीं भेजा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को भेजा।
जयशंकर ने पीएम मोदी की अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस द्वारा की की गई आलोचना के समय और बीबीसी डॉक्युमेंट्री के प्रसारण की टाइमिंग पर सवाल उठाया उन्होंने कहा कि यह टाइमिंग महज एक संयोग है। उन्होंने कहा
ये दूसरे तरीके से राजनीति है। रिपोर्ट और ध्यान में अचानक उछाल क्यों? आप एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं, 1984 में बहुत कुछ हुआ, उस पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाएं। यह आकस्मिक नहीं है। लंदन और न्यूयॉर्क में चुनाव का मौसम निश्चित रूप से शुरू हो गया है।
राहुल गांधी ने Italian Daily को दिया था ये बयान
बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Italian Daily को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि भारत में लोकतांत्रिक ढांचे ध्वस्त हो गए हैं और संसद अब काम नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में प्रेस अब स्वतंत्र नहीं है। भारत और फासीवाद के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा था 'फासीवाद पहले से ही है। लोकतांत्रिक ढांचे ढह जाते हैं। संसद अब काम नहीं कर रही है। मैं दो साल से बोल नहीं पा रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाया था कि जैसे ही मैं बोलता हूं वे मेरा माइक्रोफोन बंद कर देते हैं। शक्तियों का संतुलन बंद है। न्याय स्वतंत्र नहीं है। केंद्रवाद निरपेक्ष है। प्रेस अब स्वतंत्र नहीं है।
Coming up at 4pm via ANI YouTube/FB: EAM Dr S Jaishankar's interview on China, Pakistan, 9 years of Modi govt's foreign policy, narratives against India and his transition from being a bureaucrat to a Cabinet minister. The interview will be simulcast to ANI Live subscribers pic.twitter.com/lhl8kT6Nc7
— ANI (@ANI) February 21, 2023












Click it and Unblock the Notifications