Prime Minister Salary: किस देश के प्रधानमंत्री को मिलती है कितनी सैलरी? लिस्ट में कहां है पीएम मोदी का नाम
Prime Minister Salary: किसी भी देश का सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री होता है। कई देश ऐसे भी हैं, जहां ये पद राष्ट्रपति को मिलता है। ये एक बहुत अहम पद है, जो देश के विकास में हर तरह से भूमिका निभाता है। ऐसे में हर देश की सरकार अपने प्रमुख को वेतन या फिर भत्ते देती है।
ऐसे में ये बात जान लेते हैं कि कौनसा देश अपने-अपने प्रधानमंत्री को कितना वेतन औऱ भत्ता देता है। अपने देश की बात करें तो हमारे यहां प्रधानमंत्री का पद सर्वोच्च होता है। ऐसे में सबसे पहले तो ये बात जान लेते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वेतन कितना है।

फिल्हाल देश में चुनाव चल रहे हैं और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपना हलफनामा दायर किया है। इसके अनुसार पीएम की कुल संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये की है। वहीं वेतन की बात करें तो पीएम की सालाना सैलरी 20 लाख रुपये है। ऐसे में पीएम मोदी की हर महीने की सैलरी लगभग 2 लाख रुपये के आसपास है।
कितना कमाती हैं इटली की PM?
सोशल मीडिया पर इन दिनों इटली की प्रधानमंत्री खूब चर्चा में हैं। उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जॉर्जिया मेलोनी की सैलरी की बात करें तो मासिक वेतन उनका 13,467 डॉलर है। यानी कि ये सैलरी 11 लाख 22 हजार के आसपास है।
भारतीय मूल के ऋषि सूनक का वेतन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सूनक की महीने की तनख्वाह लगभग 125,000 डॉलर है। यानी कि उन्हें हर महीने 5 लाख 78 हजार रुपये दिये जाते हैं। इसमें तमाम तरह के भत्ते भी शामिल होते हैं। उन्हें आधिकारिक फार्म हाउस भी मिला हुआ है।
जापान के PM की सैलरी
जापान के 64वें प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हैं। फुमियो को 13 लाख 30 हजार मासिक वेतन मिलता है। फुमियो की कुल संपत्ति 2023 तक 5 मिलियन डॉलर बताई गई।
जस्टिन ट्रूडो का कितना वेतन?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सैलरी लगभग 379,000 डॉलर है। इसमें तमाम तरह के बोनस भी शामिल होते हैं। ट्रूडो ने रियल एस्टेट में भी 20 डॉलर तक निवेश किया है।
सबसे ज्यादा सैलरी वाले PM कौन?
yahoo Finance की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लेते हैं। सिंगापुर के पीएम ली हाइसेन लूंग को हर महीने 2,260,255 डॉलर सैलरी दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications