पीएम मोदी और केजरीवाल ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनायें
नई दिल्ली। रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं। मोदी ने एक बयान में कहा कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने ट्वीट करके लिखा है कि आप सबको महारात्रि की शुभकामनाएं।
देश भर में मंगलवार को महाशिवरात्रि की धूम देखी जा रही है। भक्तगण उपवास रखकर और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं। देशभर में मंगलवार को लाखों श्रद्धालु महाशिवरात्रि मना रहे हैं। माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान शिव व देवी पार्वती का विवाह हुआ था। श्रद्धालु पूरी रात जागते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और महादेव से आशीर्वाद मांगते हैं।
महाशिवरात्रि के चलते मंगलवार तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई। यह पावन पर्व हिंदू माह फाल्गुन (फरवरी-मार्च) के 13वें या 14वें दिन पर आता है।












Click it and Unblock the Notifications