पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकानाएं, स्वदेशी अपनाने की अपील की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने दिवाली संदेश में इशारों इशारों में देशवासियों को इस पर्व पर स्वदेशी अपनाने की अपील की। पीएम ने देश के नाम वीडियो संदेश जारी कर शुभकामनाएं किया। वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा है कि खरीदारी करते वक्त यह सोचना चाहिए कि त्यौहार में खरीदी जा रही चीजों से देश के किसी नागरिक को लाभ हो।

modi

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे देश में बनी पूजन सामग्री से लेकर दीये तक की खरीदारी से देश के कुछ नागरिकों को लाभ होता है और उनके चेहरे पर मुस्कान आती है। पीएम मोदी ने वीडियो संदेश में देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियो, क्या हम खरीदारी करते समय सोच सकते हैं कि मैं जो चीज खरीद रहा हूं, उससे मेरे देश के किस नागरिक को लाभ होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि, आप जो खरीद रहे है उससे किस-किस चेहरे पर खुशी आएगी और गरीब से गरीब को लाभ होगा तो मेरी खुशी अधिक से अधिक होगी। इस पवित्र पर्व के लिए मैं आप सबको हृदयपूर्वक बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के इस शुभकामना संदेश को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दीं।

नड्डा ने ट्वीट में लिखा, आइए इस दीपावली को कुछ ख़ास बनाए, जो हमसे दूर है कहीं उन्हें भी अपने हर्षोल्लास का भागी बनाए। इस दीपावली, आपके दियें किसी के चहरे पर ख़ुशी ला सकते है, आपके नए कपड़े किसी के घर में रोशनी ला सकते है। इस दीपावली अपने देशवासियों के साथ ख़ुशी बाँटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+