Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता, तालिबान-आतंकवाद होगा बैठक का मुख्य एजेंडा

नई दिल्ली, 09 सितंबर। अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी को लेकर दुनिया की चिंता के बीच आज (गुरुवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय यह जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे।

Recommended Video

    PM Modi ने BRICS की बैठक में क्या बड़ी बातें कहीं, जानिए अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    Prime Minister Narendra Modi will chair the 13th BRICS summit on video conference

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 13वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान के हालात, आतंकवाद के साथ साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दा मुख्य एजेंडा होंगे। इस बार के शिखर सम्मेलन का विषय 'ब्रिक्स@15: निरंतरता, समेकन और आम सहमति के लिए अंतर-ब्रिक्स सहयोग' है। वर्चुअल मीट के दौरान तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा करने और क्षेत्र से उत्पन्न होने वाले आतंकी खतरों के बाद की स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से संबंधित सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान सहित महत्वपूर्ण वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

    यह भी पढ़ें: रूसी सुरक्षा सचिव निकोलाई पेत्रुशेव से मिले पीएम मोदी, अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा संभव

    इसके अलावा कई देशों के शीर्ष प्रतिनिधि आतंकवाद से लड़ने की प्राथमिकता पर जोर दे सकते हैं। इसमे तालिबान की वापसी के बाद अफगानिस्तान की जमीन को दूसरे देशों पर हमले के फिराक से आतंकवाद के लिए उपयोग होने से रोकना अहम मुद्दा होगा। बता दें कि यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले उन्होंने 2016 में गोवा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। यह संयोग ही है कि भारत उस समय ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है जब यह अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+