पीएम मोदी का कल 10 बजे संबोधन, लॉकडाउन बढ़ाने का कर सकते हैं ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 10 बजे एक बार फिर से देश को संबोधित करने जा रहे हैं। देश में फैली कोरोना महामारी को रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन कल खत्म हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ऐसे में वे इसे 2 सप्ताह और आगे बढ़ाने का ऐलान कर सकते है। लॉकडाउन कितना बढ़ेगा, दूसरे चरण में किस-किस को छूट मिलेगी वे इसकी भी घोषणा कर सकते हैं।

Prime Minister Narendra Modi will address the nation at 10 AM tomorrow

कोरोना वायरस पर राष्ट्र के नाम मोदी का यह चौथा संबोधन होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस संबोधन में मोदी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की थी। मीटिंग में दस राज्यों के मुख्यंमत्रियों ने पीएम से लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी।

Recommended Video

    Lockdown Extension : PM Modi के ऐलान के बाद इन 10 बातों पर रखना होगा ध्यान | Corona | वनइंडिया हिंदी

    कल ही 21 दिन का लॉकडाउन भी खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री खुद आगे का प्लान बता सकते हैं कि लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं। वहीं अब तक पांच राज्यों में लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान हो चुका है। तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा।

    भारत में आज लॉकडाउन का 20वां दिन है। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या रविवार को 9,000 के आंकड़े को पार कर गई वहीं, मृतकों की संख्या भी 300 को पार कर चुकी है। अकेले रविवार को 763 नए मरीज बढ़े और राज्यों में कोरोना के चलते कम से कम 39 लोगों की मौत हुई। कोरोना से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है, दिल्ली में भी पांच लोगों की जान चली गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+